Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेयजल टैक्स वसूलने की तैयारी में बिहार सरकार, बनायी गई हैं पाँच श्रेणियां
    Breaking News Headlines बिहार

    पेयजल टैक्स वसूलने की तैयारी में बिहार सरकार, बनायी गई हैं पाँच श्रेणियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार की नीतीश सरकार पानी पर टैक्स लगाने की तैयारी में है. अगले तीन महीनों में बिहार के सभी नगर निकायों में पेयजल टैक्स लगा दिया जाएगा. पेयजल टैक्स की वसूली पेयजल उपयोग शुल्क नीति 2021 के तहत की जाएगी. सभी नगर निकायों में 5 श्रेणियों में टैक्स की वसूली की जाएगी. सरकारी स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

    जानकारी के अनुसार इसके लिए नगर विकास विभाग ने बिहार के सभी नगर निकायों को संकल्प पत्र भेज दिया है, जिसके तहत अब नगर विकास विभाग पेयजल उपयोग शुल्क नीति 2021 के तहत जल्द ही पेयजल टैक्स की वसूली शुरू करेगा. बिहार के सभी नगर निकायों में लगभग 1 करोड़ लोगों ने वाटर कनेक्शन ले रखा है. अब इन सभी से टैक्स वसूला जाएगा.

    नगर विकास विभाग ने पेयजल पर टैक्स वसूलने का पूरा खाका तैयार कर लिया है. माना जा रहा है कि अगले 3 महीनो में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी. पानी के उपयोग पर टैक्स अप्रैल से ही देना होगा. पेयजल टैक्स की वसूली के लिए विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स को आधार बनाया है. वैसे लोग जिनके घरों में नल का कनेक्शन है और वे प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं तो वैसे लोगों से ही पेयजल टैक्स वसूला जाएगा. अगर नल का कनेक्शन नहीं है और प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं तो पानी का टैक्स नहीं वसूला जाएगा.
    बताया जा रहा है कि जो लोग 1000 रुपये तक प्रॉपर्टी टैक्स देते हैं, उनसे हर महीने 40 रुपये और सालाना 480 रुपये तक पेयजल टैक्स वसूला जाएगा. 1001 रुपये से 2000 रुपये तक प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 65 रुपये प्रति माह और 780 रुपये सालाना टैक्स लगेगा. वहीं 2001 रुपये से 3000 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 120 रुपये मासिक और 1440 रुपये सालाना टैक्स वसूला जाएगा. 3001 रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स देने वालों से 150 प्रति महीना और 1800 रुपये सालाना पानी का टैक्स वसूला जाएगा.

    सभी नगर निकायों में लगने वाला पानी पर टैक्स को 5 श्रेणियों में लागू किया जाएगा. पहली श्रेणी घरेलू उपयोग के लिए होगी. दूसरी श्रेणी में छोटे और बड़े औधोगिक इकाइयों को रखा गया है. तीसरी श्रेणी में व्यसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, सर्विस स्टेशन, सिनेमा हॉल और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रखा गया है. चौथी श्रेणी में सरकारी संगठन होंगे. इनमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, गेस्ट हाउस आदि होंगे. पांचवीं श्रेणी में गैर सरकारी संगठनों जैसे प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अस्पताल, नर्सिंग होम आदि को रखा जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवाब मलिक को HC से झटका: नहीं मिली राज्यसभा चुनाव के लिए तत्काल राहत
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर्स का शिष्टमंडल मिला

    Related Posts

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.