Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवाब मलिक को HC से झटका: नहीं मिली राज्यसभा चुनाव के लिए तत्काल राहत
    Breaking News Headlines राजनीति

    नवाब मलिक को HC से झटका: नहीं मिली राज्यसभा चुनाव के लिए तत्काल राहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक को बॉम्बे हाईकोर्ट से भी झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा जाने की अनुमति मांग रहे मलिक को उच्च न्यायालय ने तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। साथ ही उचित कोर्ट में याचिका दायर करने की सलाह दी है। राकंपा नेता ने PMLA कोर्ट आदेश को चुनौती दी थी।

    जस्टिस प्रकाश डी नायक की हाईकोर्ट बेंच ने मलिक को उचित बेंच के सामने याचिका दायर करने के लिए कहा, जो जमानत के आवेदन पर सुनवाई करती है। साथ ही कोर्ट ने मलिक को याचिका में संशोधन करने के लिए भी कहा है। अब राकंपा नेता की याचिका जस्टिस भारती डांगरे की बेंच के सामने 1.30 बजे रखी जाएगी।

    गुरुवार को ही विशेष कोर्ट ने मलिक और राकंपा के एक और नेता अनिल देशमुख को एक दिन के लिए जेल से रिहाई देने से इनकार कर दिया था। महाराष्ट्र में 6 सीटों पर चुनाव जारी है। इस चुनाव में 7 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। विशेष कोर्ट में दोनों नेताओं की याचिकाओं का ED ने जमकर विरोध किया था। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल एक्ट की एक धारा का हवाला दिया था कि कैदियों को वोट देने का अधिकार नहीं होता।

    महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए शुक्रवार सुबह विधान भवन में मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और यह शाम चार बजे तक चलेगी। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। राज्य से, राज्यसभा की छह सीटों के लिए कुल सात उम्मीदवार हैं।

    भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महादिक को प्रत्याशी बनाया है। शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार को मौका दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रफुल्ल पटेल चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना के सीएम पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज
    Next Article पेयजल टैक्स वसूलने की तैयारी में बिहार सरकार, बनायी गई हैं पाँच श्रेणियां

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    July 4, 2026

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    July 4, 2026

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- न्याय मिलने तक साथ खड़ी रहेगी पार्टी

    गर्व का पल: जमशेदपुर की तनिषा गौतम का पीएम मोदी से संवाद, भारत की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च में अहम भूमिका

    व्यापारी समाज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए : बसंत कुमार मित्तल

    लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    बाबा कान्हाईश्वर की पावन पहाड़ पूजा हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और सामाजिक समरसता का महान पर्व है : सांसद श्री बिद्युत बरण महतो

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.