Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट .50% की बढ़ोतरी के साथ किया 4.90%, लोन मिलेंगे महंगी दरों पर
    Breaking News Headlines

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट .50% की बढ़ोतरी के साथ किया 4.90%, लोन मिलेंगे महंगी दरों पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में फिर से बढ़ोतरी कर दी है. इस बार 50 आधार अंकों (.50 फीसदी) की वृद्धि की गई है. रेपो रेट बढ़कर 4.90 फीसदी हो गई है. बुधवार को खत्म हुई अपनी बाय-मंथली बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल बैंक ने इस बारे में जानकारी दी. रेपो रेट के बढ़ने से तमाम तरह के लोन अब महंगी दरों पर मिलेंगे और आम आदमी पर EMI का बोझ पहले के मुकाबले ज्यादा पड़ेगा.

    आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को जहां 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.90% कर दिया है, वहीं स्थायी जमा सुविधा (SDF) दर को 4.15% से बढ़ाकर 4.65% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट को 4.65% से बढ़ाकर 5.15% पर एडजस्ट किया है. RBI के इस फैसले का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. सुबह की ओपनिंग गैप-अप होने के बाद तुरंत बाजार गिर गया. इसके बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में वृद्धि के बारे में घोषणा की तो बाजार में काफी तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला.
    बता दें कि पिछले महीने, 4 मई 2022 को, आरबीआई ने पॉलिसी रेपो रेट को 40 आधार अंक बढ़ाकर 4.40% करके सबको चौंका दिया था, जबकि स्थायी जमा सुविधा दर को 4.15% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट और बैंक रेट को 4.65% पर एडजस्ट किया था. कल तक अलग-अलग फाइनेंशियल संस्थानों द्वारा 25 से लेकर 50 आधार अंकों तक की वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा था. देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने अपने रिपोर्ट में कहा था कि सेंट्रल बैंक 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम योगी भक्त रसखान की समाधि पर पहुंचे, लिखा-भक्ति जाति-पाति नहीं देखती
    Next Article आभूषण व्यपारी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता, डीजीपी को फोन कर घटना में शामिल अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 20, 2026

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.