Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में किया गया वृक्षारोपण
    Breaking News झारखंड

    पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में किया गया वृक्षारोपण का कार्यक्रम ।

    कुंडहित (जामताड़ा): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड जल छाजन मिशन के तत्वधान में सिधू कान्हू अल्पसंख्यक विकास समिति के तहत रविवार को खाजूरी दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गाया। मौके पर मुख्य रूप से सिद्धू कान्हू अल्पसंख्यक विकास समिति सचिव अब्दुल कुद्दुस अंसारी, संस्था के सदस्य सुचित्रा शर्मा , जेएसएलपीएस के बीपीएम विशेश्वर माझी उपस्थित थे। मौके पर सिद्धू कान्हू अल्पसंख्यक विकास समिति के सचिव अब्दुल कुद्दुस अंसारी ने उपस्थित ग्रामीणों को कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर सिद्धू कान्हू अल्पसंख्यक विकास समिति के तहत झारखंड जल छाजन मिशन के अंतर्गत आने वाले खाजूरी गांव में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण महत्व एवं स्वच्छ रखने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। कहां की हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। पेड़ पौधा लगाने से हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहेगा ,अगर पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम लोग भी स्वच्छ रहेंगे । इसके साथ साथ पूरे भारत में स्वच्छ रहेगा ।कहा कि पर्यावरण की बिना हम लोग का जीवन काफी असंतुलित है पर्यावरण के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा लगाने के बात कहीं। साथ ही उन्होंने जल छाजन बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया । कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन जन एवं जानवर के विकास एवं संवर्धन के साथ-साथ टिकाऊ जीविकोपार्जन एवं खेती का विकास करना है। मौके जेएसएलपीएस के बीपीएम विशेश्वर माझी ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण पर ही मानव जीवन आश्रित है। पर्यावरण को शुद्ध रखना। हम सभी का परम कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। आने वाले समय में लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण दे सकें। कार्यक्रम के उपरांत मंदिर प्रांगण में सिद्धू कानू अल्पसंख्यक विकास समिति के पदाधिकारी तथा ग्रामीणों द्वारा आम अमरूद एवं क्रिसमस पौधे लगाएं गए।मौके पर संस्था के तकनीकी विशेषज्ञ जोगेंद्र मंडल ,अब्दुल जब्बार ,कृषि विशेषज्ञ अंजन पाल, के अलावे ग्रामीण मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पीडीएस दुकान में अब आंख का स्कैन कर लाभुकों को राशन दिया जाएगा
    Next Article *अक्षय ऊर्जा के बढ़ते उपयोग से गुजरात में कार्बन उत्सर्जन में लगातार आ रही गिरावट*

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.