Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के बाड़े में पहुंचे करीब 100 विधायक, अब इनको साधने की चुनौती
    Breaking News Headlines राजनीति

    राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस के बाड़े में पहुंचे करीब 100 विधायक, अब इनको साधने की चुनौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उदयपुर के होटल ताज अरावली में कांग्रेस के बाड़े में करीब 100 एमएलए पहुंच गए हैं। इससे कांग्रेस ने राहत की सांस तो ली है लेकिन अब कांग्रेस के सामने इन एमएलए को छह दिनों तक यहीं साधे रखने की चुनौती है। शुक्रवार को आधा दिन तो विधायकों के आने की उम्मीद में गुजरा, बाकी आधा दिन विधायकों की खातिरदारी में बीता। सरकार ने उन विधायकों व मंत्रियों को छूट दी हुई है, जिन पर सरकार को पूरा भरोसा है। अभी तक ऐसे करीब 10 लोग हैं, लेकिन 90 विधायक बाड़े में ही हैं।

    गुरुवार को कांग्रेस बाड़े में मात्र 3 निर्दलीय विधायक थे जो दूसरे दिन बढ़कर 7 हो गए हैं। संयम लोढ़ा जैसे कुछ निर्दलीय विधायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी हैं, वे 5 या 6 जून को उदयपुर आएंगे। मुख्यमंत्री इन विधायकों से लगातार संपर्क में हैं और एमएलए अपने इलाकों में कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। राजेंद्र बिधुड़ी जैसे कांग्रेस के एक-दो विधायकों को लाने में पार्टी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
    बाड़े में हो रही चर्चाओं से यह खबर आ रही है कि बीटीपी के दोनों विधायकों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संपर्क में हैं। वे शनिवार या रविवार तक बाड़े में आ जाएंगे। इन विधायकों ने सीएम के सामने अपनी शर्त रख दी है। सीएम ने उन्हें आश्वस्त भी किया है। बाड़े में बंद विधायकों का पहला दिन तो क्रिकेट, अंत्याक्षरी खेलने, टीवी देखने और सियासी गपशप करने में बीता है। रात को डिनर के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। रविवार से विधायकों को नाथद्वारा, चारभुजाजी, त्रिपुरा सुंदरी, जयसमंद, कुंभलगढ़ आदि जगहों की सैर कराने की योजना बनाई जा रही है। ताकि विधायकों का मन बाड़े में लगा रहे।

    शुक्रवार को तीन विधायकों की तबीयत बिगड़ गई। फतेहपुर विधायक हाकम अली खां का थॉयराइड बढ़ गया तो उन्हें ड्रिप चढ़ानी पड़ गई। वैर भुसावर विधायक भजनलाल जाटव को असहज होने पर मेडिकल टीम ने जांच की। हालांकि उनका बीपी नॉर्मल था। एक अन्य विधायक को डायरिया होने की जानकारी सामने आई है और उन्हें भी ड्रिप चढ़ाई गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाने के बिल में सर्विस चार्ज नहीं जोड़ सकेंगे रेस्टोरेंट, केंद्र सरकार जल्द लाएगी लीगल फ्रेमवर्क
    Next Article राज्यसभा चुनाव में 41 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बाकी सीटों के लिए होगा जबरदस्त मुकाबला

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.