Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान तीन हिस्सों में बंट जाएगा : इमरान खान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान तीन हिस्सों में बंट जाएगा : इमरान खान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि अगर सरकार ने सही फैसले नहीं लिए तो आने वाले दिनों में पाकिस्तान की हालत बेहद खराब हो जाएगी और उनका देश तीन हिस्सों में बंट जएगा. खान के मुताबिक पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है. इमरान खान ने कहा, ‘यहां वास्तविक समस्या पाकिस्तान की सरकार की है. अगर सही निर्णय नहीं लिए जाते हैं तो मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि वो खत्म हो जाएंगे. सबसे पहले हमारी सेना बर्बादी की तरफ जाएगी. ये सरकार जब से आई है तब से रुपया और स्टॉक मार्केट गिर रहा है. हर तरफ अफरा-तफरी है.’

    इमरान खान ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक बार अर्थव्यवस्था नष्ट हो जाने पर देश डिफ़ॉल्ट हो जाएगा. उनके मुताबिक ऐसे में दुनिया पाकिस्तान से परमाणु निरस्त्रीकरण की ओर बढ़ने के लिए कहेगी, जैसा कि यूक्रेन ने 1990 के दशक में किया था. अपदस्थ प्रधानमंत्री ने दावा करते हुए कहा, ‘विदेश में भारत के थिंकटैक बलूचिस्तान को अलग करने पर विचार कर रहे हैं, ये उनकी योजना है, इसलिए मैं दबाव डाल रहा हूं.’
    इमरान खान ने दावा किया कि पाकिस्तान की गठबंधन सरकार हर तरह से अमेरिका को खुश करेगी. उन्होंने दलील दी कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ और पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी ने हमेशा अमेरिका, भारत और इज़राइल का गठजोड़ बनाने के लिए काम किया है. उनकी (सरकार) योजना पाकिस्तान को मजबूत करने की नहीं है. पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारत उन्हें सत्ता में पसंद नहीं करता क्योंकि वह एक स्वतंत्र विदेश नीति चाहते थे.

    इमरान खान के बयान की निंदा करते हुए पीएमएल-एन के नेता तलाल चौधरी ने कहा कि केवल मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही इस तरह से बात कर सकता है. उन्होंने कहा, ‘अब इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई करने का समय आ गया है, सुप्रीम कोर्ट ने आजादी मार्च में अपने आदेश के उल्लंघन के संबंध में रिपोर्ट मांगी है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि संस्थान भी उनके खिलाफ अपनी भूमिका निभाएंगे.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में भूकंप के जोरदार झटके, चार लोगों की मौत 14 घायल
    Next Article दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पांच टी20 की सीरीज के लिए भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचीं

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.