Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोर्ट और संविधान करेगा मथुरा-काशी पर फैसला, ये भाजपा का प्रस्ताव नहीं: जेपी नड्डा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    कोर्ट और संविधान करेगा मथुरा-काशी पर फैसला, ये भाजपा का प्रस्ताव नहीं: जेपी नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा देश के सांस्कृतिक विकास की बात की है. लेकिन इन मुद्दों का हल अदालतों के द्वारा और संविधान के तहत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मथुरा कृष्ण जन्मभूमि, काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद कोर्ट और संविधान ही फैसला करेंगे, भारतीय जनता पार्टी इसे अक्षरश: लागू करेगी.केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पत्रकारों ने बातचीन के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भाजपा ने पालमपुर में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राम जन्मभूमि मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया था. उन्होंने कहा कि इसके बाद कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है. बता दें कि इस समय वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े विवादों से जुड़ी कई याचिकाओं पर निचली अदालतें में सुनवाई चल रही है.
    जेपी नड्डा ने सबका साथ सबका विकास नारे को दोहराते हुए कहा कि पार्टी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने के लक्ष्य के साथ हर किसी को साथ लेकर चलना चाहती है. सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा शासन की आत्मा है. नड्डा ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में एक थीम गीत भी जारी किया. गीत के जरिये मोदी सरकार को आधुनिक भारत का निर्माता बताया गया है. उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता 10 दिनों के दौरान 75 घंटे बिताएगा.

    उन्होंने कहा कि किसी समाज में कई तरह के लोग होते हैं. कुछ पहले प्रतिक्रिया जताते हैं, कुछ बाद में. कुछ दशकों के बाद और कुछ बहुत समय बीत जाने के बाद प्रतिक्रिया जताते हैं. यह उन पर निर्भर करता है. हालांकि हमारा आचार-व्यवहार एक मजबूत राष्ट्र, एक राष्ट्र के सिद्धांत पर है. यह स्पष्ट है और सभी का समान हिस्सा होगा.
    भाजपा शासित कई राज्यों के समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर बीजेपी प्रमुख नड्डा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करने के सिद्धांत पर काम किया है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह ठीक है. वे (राज्य) इस पर चर्चा कर रहे हैं. जहां तक हमारा संबंध है, हम कहते रहे हैं कि सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए. हमारी व्यापक रूपरेखा सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करने की रही है. यह हमारा मूल सिद्धांत है, हम इसके अनुसार काम कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश: भीषण सड़क हादसा, 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत, 11 गंभीर
    Next Article मायावती ने साधे एक तीर से दो निशाने, उपचुनाव में रामपुर में नहीं उतारेंगी उम्‍मीदवार

    Related Posts

    गंगा ने धारण किया रौद्र रूप, बलिया दियारा के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    September 3, 2026

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा ने धारण किया रौद्र रूप, बलिया दियारा के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.