Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मारी गिराया एक आतंकी: कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे को घेरा
    Breaking News Headlines

    पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मारी गिराया एक आतंकी: कांस्टेबल रियाज अहमद के हत्यारे को घेरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के गुंडीपोरा क्षेत्र में आतंकियों के साथ रविवार शाम को शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आंतकी को मार गिराया है, वहीं कुछ दिन पहले पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद की गोली मारकर हत्या करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आबिद शाह को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. वहीं बताया जा रहा है कि मुठभेड़ अभी जारी है. कश्मीर जोन आइजी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

    यह मुठभेड़ रविवार शाम उस समय शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों को गुंडीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली. उसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इस पूरे क्षेत्र को घेर कर तलाशी अभियान चलाया. सुरक्षाबलों का घेरा मजबूत होता देख आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी.
    सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया. देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी. कश्मीर के कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में फंसे जैश के 2 आतंकवादियों में 13 मई को पुलवामा में पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद की हत्या करने का आरोपी आतंकवादी भी शामिल है.

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की चादूरा तहसील कार्यालय में 11 मई को हत्या करन के बाद आतंकवादियों ने 13 मई को पुलवामा के गुदूरा इलाके में पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद ठोकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकियों ने रियाज के घर पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, इन लोगों को मिली टिकट

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.