Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमलनाथ ने कांग्रेस वर्कर्स को दी नसीहत कहा- चुनाव कैसे लड़ें भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें
    Breaking News Headlines

    कमलनाथ ने कांग्रेस वर्कर्स को दी नसीहत कहा- चुनाव कैसे लड़ें भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं से सीखें कि चुनाव कैसे लड़ें और पार्टी का काम करने के लिए कैसे पहल करें। शुक्रवार को भोपाल में पार्टी कार्यालय में राज्य इकाई के पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव हारने का एकमात्र कारण यह है कि उसके कार्यकर्ताओं को काम करने के लिए कहना पड़ता है। भगवा पार्टी के साथ ऐसा नहीं है।

    कमलनाथ ने कहा, “आपको खुद काम करना होगा। भाजपा में कोई यह बताने नहीं जाता कि उन्हें इधर-उधर जाना है, फलाना काम करना है। भाजपा कार्यकर्ता इसे अपने दम पर करते हैं। वहीं, कांग्रेस में एकमात्र कमी यह है कि लोग इंतजार करते रहते हैं कि कोई उन्हें बताए कि क्या करना है।”
    पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव लड़ने की बात करते समय भाजपा संगठन की रणनीति और प्रबंधन की भी सराहना की और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, “हमारी प्रतिस्पर्धा न केवल भाजपा के साथ है, बल्कि भाजपा संगठन के साथ है। अगर हम हारते हैं तो यह भाजपा नहीं, बल्कि संगठन है जो हमें हराता है। अगर हम भी ठान लें तो कांग्रेस को कोई नहीं रोक सकता।”

    उन्होंने कहा, ”हमारी पार्टी के नेता वार्ड तक का चुनाव हार जाते हैं। इसके बाजवूद बड़ी-बड़ी मालाएं लेकर आते हैं। जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। यह बड़े जिंदबाद के नारे नहीं चाहिए।” उन्होंने कहा कि इसी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ता है। हम चाहेंगे कि हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मजबूत हो जाएं, फिर कांग्रेस को कोई रोक नहीं पाएगा। आपको बता दें कि वह भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में एमसीए की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सीएम भगवंत मान का ऐलान: पंजाब में स्वतंत्रता दिवस पर खोले जायेंगे 75 ‘मोहल्ला क्लिनिक’

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.