Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर से कई बड़े नेताओं की बढ़ी चिंता
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर से कई बड़े नेताओं की बढ़ी चिंता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस अपने ऊपर लगने वाले परिवारवाद के ठप्पे को खत्म करने के लिए जिस राह पर चलने की कोशिश कर रही है, उससे मध्य प्रदेश के कई नेताओं के परिवार के सदस्यों को घर बैठना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश में परिवारवाद के नाम पर दिग्गज नेताओं के नाम सबसे ऊपर आते हैं। इन नेताओं ने पिछले एक दशक में अपने लोगों को आगे बढ़ाकर चुनावी राजनीति का हिस्सा बनाया। आज उन्हें स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का आज से नव संकल्प चिंतन शिविर शुरू हुआ है। इसमें पहले दिन ही चुनाव का ऐसा फाॅर्मूला दे दिया गया, जिससे कई बड़े नेताओं की चिंता बढ़ गई है। एक परिवार एक टिकट के फाॅर्मूले को अगर विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 में अपनाया गया तो मध्य प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं को झटका लगेगा। सबसे बड़ा झटका पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लगेगा। अभी वे राज्यसभा सदस्य हैं और भाई लक्ष्मण सिंह व पुत्र जयवर्धन सिंह विधायक हैं। लक्ष्मण सिंह के पुत्र भी सक्रिय राजनीति में हैं। ऐसे में एक ही परिवार के चार लोग टिकट की दावेदारी करते हैं तो नए फाॅर्मूले से दिग्विजय सिंह के परिवार के तीन सदस्यों को घर बैठना पड़ सकता है।
    कमलनाथ का परिवार भी फाॅर्मूले के घेरे में
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का परिवार भी इस फाॅर्मूले के घेरे में आ सकता है क्योंकि अभी उनके पुत्र नकुलनाथ सांसद हैं। वे खुद विधायक हैं। उनकी पत्नी भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। ऐसे में कमलनाथ के परिवार के सदस्यों में से एक को टिकट दिए जाने के हालात बने तो नकुलनाथ की संभावनाएं खत्म हो सकती हैं। नेता प्रतिपक्ष और सात बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह को भी अपने भांजे राहुल सिंह को टिकट दिलाने के लिए अपना टिकट छोड़ना पड़ सकता है।

    एक परिवार एक टिकट में अरुण व भूरिया पर असर
    पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के भाई सचिन यादव अभी विधायक हैं। अरुण यादव भी खंडवा लोकसभा उपचुनाव के लिए टिकट पाने का प्रयास कर रहे थे। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अब उन्हें नए फाॅर्मूले में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के सामने भी यही परेशानी आ सकती है क्योंकि उनके पुत्र विक्रांत भूरिया भी चुनाव लड़ चुके हैं और अभी वे भी चुनाव लड़ने को इच्छुक हैं। कांतिलाल भूरिया अभी विधायक हैं और उन्होंने भी चुनाव से दूरी बनाने का कोई इरादा जताया नहीं है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल व पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के सामने भी यही समस्या आ सकती है। यह दोनों ही चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी करते रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleThomas Cup: भारतीय बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, डेनमार्क को 3-2 से हराकर पहुंची फाइनल में
    Next Article एसबीआई के लाभ में 41 प्रतिशत की बंपर वृद्धि, नेट एनपीए में आयी गिरावट

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.