Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी की चौकीदारी ने पैसे वालों को और अधिक धनी बनाया: मायावती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी की चौकीदारी ने पैसे वालों को और अधिक धनी बनाया: मायावती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: बसपा अध्यक्ष मायावती ने यहां एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी की ‘चौकीदारी’ के बलबूते पैसे वाले लोग और अधिक धनी बन गए हैं। पिछड़े और वंचित समुदायों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी उनकी वही दशा है जो कांग्रेस के शासन काल में थी।मायावती ने कहा कि मोदी की नौटंकीबाजी और जुमलेबाजी इस चुनाव में नहीं चलेगी और चुनाव के बाद भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के वायदे अब तक अधूरे हैं वैसे ही भाजपा के घोषणापत्र में किया गया ‘अच्छे दिन’ का वायदा भी अधूरा है।
    मायावती ने आरोप लगाया कि मोदी जन्म से ओबीसी होते तो आरएसएस कभी पीएम नहीं बनने देता। मोदी जन्म से पिछड़े (ओबीसी) नहीं हैं, बस राजनीतिक फायदे के लिए वह ऐसा कर रहे हैं। इस बात को पूरा देश जानता है। मायावती ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर लिखा कि मोदी ने गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है।जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं? मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं तथा उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है इसीलिए वह ऐसी मिथ्या बातें करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुद्दों से भटकती राजनीति
    Next Article आज सरकार ने भेजा DGP के नाम का प्रस्ताव

    Related Posts

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    July 11, 2026

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    July 11, 2026

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    July 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों चुप हैं?

    जादूगोड़ा में सवालों के घेरे में ‘चाय वाला करोड़पति’: संपत्ति की जांच की मांग

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.