Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएचसी भगवानपुर में आयुष्मान भारत के चौथे वर्ष गाँठ पर योग चिकित्सा मेला का किया गया आयोजन 
    Breaking News

    पीएचसी भगवानपुर में आयुष्मान भारत के चौथे वर्ष गाँठ पर योग चिकित्सा मेला का किया गया आयोजन 

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 20, 2022Updated:April 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुड्डू कुमार की रिपोर्ट

    भगवानपुर , बेगूसराय: प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी भगवानपुर के प्रांगण में आयुष्मान भारत के चौथे वर्ष गाँठ पर योग चिकित्सा मेला का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर द्वारा आयोजित किया गया। जिसका विषय था कि योग चिकित्सा विज्ञान से गर्भवती महिलाओं का सम्पूर्ण स्वास्थ्य रक्षा, लू से बचाव तथा चमकी बुखार का निदान करना। जिसमें भगवानपुर पीएचसी के पोषक क्षेत्र से दर्जनों गर्भवती महिलाओं ने इस योग चिकित्सा विज्ञान कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ लिया। गर्भवतियों का योग चिकित्सा विज्ञान द्वारा चिकित्सा करते हुए प्रसिद्ध योग गुरु योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने कहा कि आकाश, जल, जमीन और जमीन के अंदर रहने वाले सभी जीवों में सबसे ज्यादा बुद्धिमान मानव जीव ही है। प्रन्तु आश्चर्य यह कि सभी जीवों से ज्यादा बीमार भी मानव ही है। योग हमें प्रकृति से जोड़ कर रखती है। सभी पशु पक्षियाँ प्रकृति से गहराई से जुड़े हैं। इसलिए किसी मादा पशु को प्रसव होते समय पर बड़ा तो दूर छोटा ऑपरेशन भी नहीं होता है बल्कि सहज प्राकृतिक प्रसव हो जाता है। योगाचार्य गुड़ाकेश ने सभी गर्भवती महिलाओं को पवनमुक्तासन भाग-1, तितली आसन, नौकासंचालन करवाते हुए कहा कि इससे गर्भवतियों को जाँघ, घुटना, कमर, पीठ, कंधा और पेट दर्द से राहत मिलता है। वहीं कब्ज गैस्टिंग और पाचन क्रिया तंदुरुस्त रहता है। नाड़ी शोधन प्राणायाम प्रथम व द्वितीय, भ्रामरी प्राणायाम गर्भवती द्वारा प्रथम से नौ माह तक निरंतर योगाभ्यास करने से बच्चे भैंगा, गुँगा, बहरा या पैर से दिव्यांग पैदा नहीं लेता है। प्रसवकाल में भी पीड़ा कम होता है। साथ बच्चा जच्चा स्वस्थ रहता है। बच्चा जच्चा मृत्यु दर भी नहीं के बराबर रह जाता। वहीं योगाचार्य ने हिट वेव के साथ बिहार में फैल रही बच्चों की बीमारी जापानी इंसेफलाइटिस (चमकी बुखार) से बचाव के लिए शीतली प्राणायाम और सीतकारी प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीएचसी प्रबंधक जितेन्द्र कुमार व योगाचार्य डॉ गुङाकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर डाटा ओपरेटर अमित कुमार, अभिषेक कुमार, एएनएम अनिता देवी, मंजू कुमारी, बेबी कुमारी, रीमू कुमारी, बीसीएम प्रियंका कुमारी, पुनम कुमारी, सुजाता कुमारी, बीमला कुमारी,डाक्टर राजेश भारती, कुमारी नूतन, रंजना राय, गुड्डी कुमारी, रंजू कुमारी, बंदना कुमारी, सुलेखा कुमारी, अंजु कुमारी समेत दर्जनों आशा बहु उपस्थित हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली के चिंगारी से आग लगने से 7 घर जल कर राख
    Next Article लखनऊ, आगरा, मथुरा और प्रयागराज में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, योगी कैबिनेट ने इन शहरों में हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने को दी मंजूरी

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.