Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईडी की एमवे पर बड़ी कार्रवाई, जब्त की 757 करोड़ की संपत्ति, मेंबरशिप के जरिए धोखाधड़ी का लगा आरोप
    Breaking News Headlines

    ईडी की एमवे पर बड़ी कार्रवाई, जब्त की 757 करोड़ की संपत्ति, मेंबरशिप के जरिए धोखाधड़ी का लगा आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मल्टी-लेवल डायरेक्ट मार्केटिंग कंपनी एमवे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी की 757.77 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. एमवे पर मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम का आरोप है. कुर्क की गई संपत्ति में तमिलनाडु के डिंडिगुल जिले में एमवे की फैक्ट्री और जमीन, प्लांट एवं मशीनरी व्हीकल्स, बैंक अकाउंट्स और फिक्स्ड डिपॉजिट शामिल हैं. ईडी ने बताया कि 411.83 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति कुर्क की गई है. इसके अलावा एमवे से जुड़े 36 बैंक अकाउंट्स में जमा 345.94 करोड़ रुपये अटैच किए गए हैं. यह कुर्की प्रिवेंशन ऑफ मनी लाउन्डरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई है. कंपनी के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने 2011 में शिकायत दर्ज की थी. उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है.

    ऐसे होता था फर्जीवाड़ा?

    इस कंपनी पर आरोप है कि उसने लाखों लोगों को अपनी स्कीम लुभावने वादे देकर बेच दी और उससे करोड़ों रुपये कमाए. सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, एमवे इंडिया की ओर से लोगों को बताया जाता था कि कैसे नए मेंबर्स के जुडऩे से वे अमीर हो सकते हैं. इसके जरिए किसी उत्पाद की बिक्री नहीं की जाती थी. ईडी ने कहा कि सिर्फ कुछ उत्पादों का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए किया जाता था कि एमवे कंपनी डायरेक्ट सेलिंग का काम करती है.

    एमवे के देश भर में 5.5 लाख डायरेक्ट सेलर्स अथवा मेंबर्स थे. जांच में खुलासा हुआ कि एमवे की ओर से पिरामिड फ्रॉड किया जा रहा है, जिसके तहत इस वादे के साथ मेंबर्स जोड़े जाते थे कि उनके बाद जुडऩे वाले सदस्यों के जरिए उन्हें कमाई होगी और वे अमीर बन जाएंगे. एजेंसी ने कहा कि आम लोगों को मेंबर बनाया जाता था और उसके बदले में मोटी फीस वसूली जाती थी. साथ ही मुनाफे का लालच देकर उन्हें कंपनी के उत्पादों को खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था. इस तरह से आम लोग अपनी मेहनत की कमाई एमवे में गंवा रहे थे, जबकि कंपनी के शीर्ष पर बैठे लोग लगातार अमीर हो रहे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे नए थलसेना प्रमुख, सीडीएस पद की प्रतिस्पर्धा में एमएम नरवणे सबसे आगे
    Next Article 21 अप्रैल को पीएम मोदी लाल किले से देश को करेंगे संबोधित, सिख गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व का मौका

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.