Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलम्ब के लागू करे राज्य सरकार : राजेश शुक्ल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलम्ब के लागू करे राज्य सरकार : राजेश शुक्ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलम्ब के लागू करे राज्य सरकार : राजेश शुक्ल

    चतरा जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जग्गनाथ पंडित की हत्या कायरतापूर्ण करवाई और निन्दनीय

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस और राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को ई मेल भेजकर झारखंड में बिना विलंब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने का आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने लिखा है कि झारखंड में अधिवक्ताओं को मुकदमों में पैरवी करने पर धमकी तो मिलती है लेकिन पिछले 3 बर्षो में कई अधिवक्ताओं की हत्या भी हुई है।चतरा के अधिवक्ता जगरनाथ पंडित की हत्या ताजा उदाहरण है । इसके पूर्व जमशेदपुर, रांची और संथाल में भी अधिवक्ता की हत्या की घटना घटी थी।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप राज्य सरकार के पास लंबित है। सरकार द्वारा पुनः मांगने पर पिछले महीने झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने भेजा है लेकिन राज्य सरकार इस पर गंभीर नही है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है राज्य में अधिवक्ता अनेक कठिनाइयों को और चुनौतियों को झेलकर और दायित्व निभाते है कही कही न्यायालय में तो अधिवक्ताओं को बैठने की बेहतर व्यवस्था और आधारभूत संरचना भी नही है लेकिन राज्य सरकार उदासीन है। कोविड में स्वर्गवासी अधिवक्ताओं को भी राज्य सरकार ने आर्थिक पैकेज नही दिया जबकि कौंसिल द्वारा लगातार मांग की गई।

    श्री शुक्ल ने कहा है कि तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु ,केरल और पश्चिम बंगाल में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए वहा की राज्य सरकारों ने अपने बजट में निधि का आवंटन किया है। लेकिन झारखंड में राज्य सरकार के पास लगातार कौंसिल ने इस आशय का ज्ञापन सौंपा लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कोई निर्णय नही लिया। जिससे राज्य के अधिवक्ताओं में नाराजगी है।

    श्री शुक्ल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखा है कि अधिवक्ताओं का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक गौरवशाली इतिहास रहा है । राज्य सरकार अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं में निधि आवंटन के साथ एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करे ताकि अधिवक्ता निर्भीकता और मजबूती के साथ न्यायालय के कार्यों में सहभागिता निभा सके। श्री शुक्ल ने कहा है कि जल्द कौंसिल के सदस्य झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर इस आशय की मांग को स्मारित करायेंगे।

    कई कार्यक्रम में शामिल हुए राजेश शुक्ल

    जमशेदपुर के धालभूम क्लब में आज जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के मार्गदर्शन में लॉयर्स डिफेंस द्वारा आयोजित बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की 131 वी जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और  वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल।

    जमशेदपुर के पुराना कोर्ट चौराहा पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल । साथ मे अधिवक्ता और बुद्धिजीवी गण।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड चेतना मंच के द्वारा आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी शिव दुर्गा मंदिर प्रांगण में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती मनाई गई
    Next Article बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की 131 वी जयंती डॉ भीम राव अम्बेडकर पार्क कदमा में मनाई गई

    Related Posts

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    October 5, 2026

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Strategic advantages for players with gamblezen and top betting options

    Αποτελεσματικές λύσεις ανθρώπινου δυναμικού μέσω του riverbendhrc.com για την ανάπτυξη της εταιρείας σας

    Πολύτιμες συμβουλές και riverspin για κάθε λάτρη της ψυχαγωγίας

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

    काजीरंगा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सीजन शुरू, जीप सफारी बहाल; हाथी सफारी के लिए करना होगा इंतजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.