Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना के मामलों में लगातार कमी आने के बीच नए वेरिएंट एक्सई ने बढ़ाई चिंता, कई राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं मामले
    Headlines राष्ट्रीय

    कोरोना के मामलों में लगातार कमी आने के बीच नए वेरिएंट एक्सई ने बढ़ाई चिंता, कई राज्यों में फिर बढ़ने लगे हैं मामले

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Mutating virus variant and cell mutation variants as a health risk concept and new coronavirus outbreak or covid-19 viral cells mutations and influenza background as a 3D render.
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। दुनिया भर को परेशान करने वाला कोरोना भले ही अब कम प्रभावशाली रह गया हो और देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। अब कोरोना के प्रतिदिन आने वाले मामलों में भी बहुत कमी देखने को मिल रही है, लेकिन इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट एक्सई ने हलचल बढ़ा दी है। जी हां, एक्सई वेरिएंट के संदिग्ध मामलों के बीच दिल्ली और हरियाणा सहित कुछ राज्यों में कोरोना के केसों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि, राज्य सरकारों द्वारा एहतियात बरती जा रही है। लिहाजा, उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इन मामलों को भी नियंत्रित कर लिया जाएगा। बता दें कि जनवरी के अंत में तीसरी लहर के पीक पर पहुंचने के बाद से दो महीने से अधिक समय सभी राज्यों में मामलों के कम होने का ट्रेंड था, पर पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में सात दिनों के औसत डेली मामलों में वृद्धि हुई है। हालांकि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बंगाल सहित कुछ राज्यों में दैनिक मामलों में कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में कोरोना के प्रतिदिन मामले 7 दिन के एवरेज में 31 मार्च को 103 के निचले स्तर पर पहुंच गए थे, लेकिन तब से बढ़कर यह अब औसतन 127 हो गया है। राजधानी में गत 7 अप्रैल को 176 नए मामले सामने आए थे, जो 10 मार्च के बाद सबसे अधिक दैनिक केस हैं। उधर, हरियाणा में सात दिन का एवरेज 4 अप्रैल के 47 केस से बढ़कर शनिवार को यह आंकड़ा 68 तक पहुंच गया है। वहीं, गुजरात में ओमीक्रोन के एक्सई वेरिएंट का मामला सामने आने की खबर है। हालांकि, राज्य सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वैसे राज्य में पिछले कुछ दिनों में डेली कोरोना केसों में मामूली वृद्धि देखी गई है। राज्य में गुरुवार को सिर्फ आठ मामले दर्ज किए। वहीं, शनिवार को डेली केस बढ़कर 34 हो गए। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, यूपी और कर्नाटक में, दैनिक मामलों के सात-दिन का एवरेज स्थिर बना हुआ है। केरल में भी ऐसी ही स्थिति है। यहां शनिवार को डेली केस एवरेज में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले दिन 322 से 325 हो गई। ऐसा राज्य में तीसरी लहर के बाद मामलों में गिरावट शुरू होने के बाद पहली बार हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो दाईगुट्टू धोबी लाइन नाला किनारे रहने वाले रवि महतो का घर जलकर राख
    Next Article मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सोनल चौहान की भी एंट्री

    Related Posts

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    June 22, 2026

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.