Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी आईडल सीजन 2 का दूसरा ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भोजपुरी आईडल सीजन 2 का दूसरा ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोजपुरी आईडल सीजन 2 का दूसरा ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर 19 जनवरी:* भोजपुरी संस्कृति मंच द्वारा आयोजित भोजपुरी आईडल सीजन 2 का दूसरा ऑडिशन, लोगों की उत्साहपूर्ण मांग पर आयोजित किया गया यह ऑडिशन प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदान करने और भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।
    इस अवसर पर भोजपुरी संस्कृति मंच के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह ने बताया कि दूसरा ऑडिशन, पहला ऑडिशन संपन्न होने के बाद आई जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए लोगों की मांग पर आयोजित किया गया। इसमें न केवल स्थानीय प्रतिभाओं ने भाग लिया बल्कि दूरदराज के क्षेत्रों से भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुति दी।
    ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने भोजपुरी संगीत की विभिन्न विधाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने उनकी प्रस्तुति की सराहना करते हुए चयन प्रक्रिया को बेहद कठिन बताया क्योंकि हर प्रतिभागी में असाधारण क्षमता और समर्पण दिखाई दिया। इस दौरान सुनील सहाय ने प्रतिभागियों की गायन क्षमता और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया साथ ही भोजपुरी संस्कृति मंच के संयोजक सह गीतकार तोमर सत्येंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
    भोजपुरी संस्कृति मंच ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, और सहयोगियों का धन्यवाद किया। साथ ही बताया कि अगले चरण के लिए चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द ही प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ी कोसरिया पटेल मरार समाज ने सूर्य मंदिर परिसर में माता शाकंभरी जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह का किया आयोजन
    Next Article राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा टिनप्लेट स्टेडियम में शाखा महाकुंभ का आयोजन

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.