Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय की पहल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक सरयू राय की पहल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय की पहल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

     

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का कार्यक्रम रविवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पूरे जमशेदपुर के जनता दल (यूनाइटेड) के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में जुटे. विधायक सरयू राय ने प्रायः हर कार्यकर्ता से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा. कार्यकर्ता विधायक सरयू राय से मिल कर प्रफुल्लित नजर आ रहे थे. सरयू राय के सर्वसाधारण के बीच उपलब्ध रहने की चर्चा भी इस सम्मेलन में चहुंओर सुनी गई.

    इस कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी शामिल हुए. वह अपने समर्थकों संग आये थे. उन्होंने विधायक श्री राय से मुलाकात की और ऐसे आयोजन के लिए उन्हें बधाई भी दी. उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और कई स्थानों पर बैठ कर लोगों के साथ आराम से तस्वीरें भी खिंचाई.

    इस आयोजन के कर्ता-धर्ता आशुतोष राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी होते हैं. उनको मान-सम्मान देना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय कार्यकर्ताओं के लिए हर वक्त उपलब्ध रहते हैं और मानते हैं कि उनकी आन-बान-शान कार्यकर्ता ही हैं. श्री राय ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद से इस बात की शिद्दत से जरूरत महसूस की जा रही थी कि कार्यकर्ताओं के साथ खुले माहौल में बात करना, उन्हें सम्मान देना जरूरी है. इसलिए कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया गया.

    इस कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज में गीत-संगीत की भी बहार रही. हजारों लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया. कार्यक्रम की शुरुआत से ही गीत-संगीत का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था. सोनू सिंह दुलरुआ की टीम के देवेंद्र पांडेय और चंचला सिंह ने भोजपुरी में एक से बढ़ कर एक भजन और गीत से लोगों का मन मोह लिया.

    कार्यक्रम में विद्युत वरण महतो, धर्मेंद्र तिवारी, अशोक गोयल, अविनाश सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, शैलेन्द्र राय, मुकेश मित्तल, आर सी जी, पंकज सिन्हा, भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, मनोज सिंह, संजीव कुमार, टाटा वर्कर्स यूनियन महामंत्री शैलेश सिंह, सतीश सिंह, नीरज सिंह(भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ), हरेराम सिंह, शेष नाथ पाठक, द्विपल विश्वास, तारक मुखर्जी, अजय श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, पप्पू सिंह मानगो, मुन्ना सिंह, कविता परमार, नीरु सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, निमाईचंद्र अग्रवाल, टीडी गांगुली, विश्वजीत सिंह, संजीव सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, निखार सबलोक, रिक्की केशरी, आदित्य मुखर्जी समेत हजारों लोग मौजूद रहे.

    विधायक सरयू राय की पहल पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर ज़ोन नंबर एक में मानसिक रोग अस्पताल एवं नशा मुक्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन
    Next Article ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की हत्या

    Related Posts

    झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति: CM हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कुपोषण मुक्त राज्य पर जोर

    April 21, 2026

    काटना गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण समापन

    April 21, 2026

    अंगूठियां मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार घायल

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में 299 पदों पर नियुक्ति: CM हेमन्त सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कुपोषण मुक्त राज्य पर जोर

    काटना गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शांतिपूर्ण समापन

    अंगूठियां मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों सवार घायल

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विरोध को लेकर मीहीजाम में प्रेस कॉन्फ्रेंस

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर बागडेहरी पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.