Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18-59 वर्ष के लोगों को कोविड टीके की एहतियाती डोज लगाने के संबंध में हुई बैठक, स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
    Headlines राष्ट्रीय

    18-59 वर्ष के लोगों को कोविड टीके की एहतियाती डोज लगाने के संबंध में हुई बैठक, स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर 18-59 वर्ष के लोगों को कोविड टीके की एहतियाती डोज लगाने के संबंध में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी स्वास्थ्य सचिवों ने शनिवार को एक नीति निर्धारक बैठक की। यह बैठक सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एहतियाती डोज उसी टीके की दी जाएगी, जिसका उपयोग पहली और दूसरी खुराक लगाने के लिए किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड टीके की एहतियाती डोज के लिए किसी नए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि सभी लाभार्थी पहले से ही कोविन पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इस बात पर जोर दिया गया कि सभी टीकाकरणों को अनिवार्य रूप से कोविन प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया जाना चाहिए और निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर ‘ऑनलाइन अपॉइंटमेंट’ तथा ‘वॉक-इन’ पंजीकरण व टीकाकरण के दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।
    मंत्रालय के अनुसार निजी कोविड टीकाकरण केंद्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण स्थलों का रख-रखाव करेंगे। वे टीकाकरण के लिए सेवा शुल्क के रूप में अधिकतम 150 रुपये तक ही ले सकते हैं, जो टीके की लागत से अधिक है। स्‍वास्‍थ्‍य सेवा कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के नागरिकों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर नि:शुल्क टीकाकरण सहित किसी भी निजी कोविड टीकाकरण केंद्र पर एहतियाती कोविड टीकाकरण करना जारी रहेगा।
    स्वास्थ्य सचिव के अनुसार एहतियाती डोज के लिए पात्र आबादी के विस्तार और नागरिकों द्वारा टीकाकरण प्रमाण-पत्र में सुधार के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर किए गए विभिन्न नए प्रावधानों पर राज्य के अधिकारियों का विस्तृत विवरण दिया गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह भी सलाह दी गई कि वे 12 से अधिक आयुवर्ग की आबादी के लिए पहला टीका और दूसरी खुराक के साथ ही चल रहे मुफ्त कोविड -19 टीकाकरण के कार्य में तेजी लाएं और सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों पर स्‍वास्‍थ्‍य सेवा कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं तथा 60 वर्ष से अधिक की आबादी के लिए एहतियाती कोविड टीके की डोज की उपयुक्त व्यवस्था करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस महानिरीक्षक अखिलेश कुमार झा की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तैयारियों की समीक्षा
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.