Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अप्रैल में बढ़ेगा उत्‍तर भारत का तापमान, अगले 5 दिन लू के आसार
    Breaking News Headlines

    अप्रैल में बढ़ेगा उत्‍तर भारत का तापमान, अगले 5 दिन लू के आसार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. देश में इस साल गर्मी के दिनों ने समय से पहले ही दस्‍तक दे दी है. मार्च में ही अधिकतम तापमान मई जैसा बढ़ गया और अब अप्रैल में भी यही हाल रहने वाला है. गर्मी इस बार काफी प्रचंड पड़ने की बात कही जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत, मध्‍य भारत और पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों तक भयंकर लू चलने की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा.

    मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 1 अप्रैल के बाद हालांकि उत्‍तर पश्चिमी भारत के हिस्‍सों में लू से थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन अन्‍य हिस्‍सों में लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे. वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्‍सों में 1 से 4 अप्रैल के बीच तेज बारिश होगी. इस दौरान इन राज्‍यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
    वहीं गुरुवार को मध्‍य प्रदेश के 14 जिलों में लू का प्रकोप रहा. भोपाल, जबलपुर, गुना, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, छिंदवाड़ा, मंडला, रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया और छतरपुर जिले में खजुराहो में तेज लू चली. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि शुक्रवार को कुछ इलाकों में लू की स्थिति की संभावना है, लेकिन इसने तीव्र लू का पूर्वानुमान नहीं है.

    राजस्‍थान के जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. राज्य के अनेक हिस्से कई दिन से गर्म हवाओं यानी लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अप्रैल के दौरान उत्‍तर पश्चिमी भारत और मध्‍य भारत के अधिकांश हिस्‍सों और पूर्वोत्‍तर भारत के हिस्‍सों में सामान्‍य से अधिक तापमान होने की संभावना है. दक्षिण प्रायद्वीप भारत, पूर्वी भारत के कई हिस्‍सों और पूर्वोत्‍तर भारत के आसपास के क्षेत्रों में सामान्‍य से कम अधिकतम तापमान रहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: शोपियां जिले में एनकाउंटर, 1 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
    Next Article श्रीलंका में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, फूंकी गई सेना की बसें, कोलंबों में कई जगहों पर कर्फ्यू

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.