Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा
    Breaking News Business Headlines

    अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) द्वारा अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में लिस्टेड किसी भी कंपनी से जु़ड़ने पर रोक लगाने के बाद उन्होंने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है। वजह क्या है: दरअसल, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि अनिल अंबानी को इस्तीफा देना पड़ेगा।

    शेयर बाजार को क्या बताया गया: शेयर बाजार को रिलायंस पावर ने बताया है कि सेबी के अंतरिम आदेश के बाद अनिल अंबानी कंपनी के डायरेक्टर पद से हट गए हैं। इसी तरह, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। सेबी ने फरवरी में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कथित रूप से धन निकालने के आरोप में प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था।

    अब कौन संभालेगा जिम्मेदारी: रिलायंस समूह की दोनों कंपनियों ने कहा कि आर-पावर और आर-इन्फ्रा के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। हालांकि, यह नियुक्ति आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है। कई कंपनियां बिक्री प्रक्रिया में: ये खबर ऐसे समय में आई है जब अनिल अंबानी की कई कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं। इनमें रिलायंस इंफ्राटेल (रिलायंस कम्युनिकेशंस की टावर शाखा), रिलायंस टेलीकॉम, रिलायंस नवल और रिलायंस कैपिटल शामिल हैं। इसके अलावा रिलायंस पावर के खिलाफ भी पीरामल ग्रुप की कंपनी पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस (पीसीएचएफएल) ने एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट
    Next Article कोयला नहीं मिला तो राजस्थान में होगा ब्लैक आउट, मुख्यमंत्री गहलोत की अपील पर सीएम बघेल बोले- नियम देखेंगे

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.