Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजरंग पूनिया ने रोहित को 4-2 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
    Breaking News Headlines खेल

    बजरंग पूनिया ने रोहित को 4-2 से हराकर एशियाई चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पहलवान बजरंग पूनिया एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे. टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदकधारी बजरंग ने ट्रायल्स में रोहित को 4-2 से हराया. हालांकि इस दौरान बजरंग से जिस प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, वह नहीं दिखा. टोक्यो के बाद बजरंग पहली बार मैट पर उतरे थे. भारतीय कुश्ती महासंघ ने बजरंग सहित रवि दहिया और दीपक पूनिया को सीधे फाइनल्स में उतारा था. इससे दूसरे प्रतिस्पर्धी पहलवान और कोच खुश नहीं थे.

    रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था. एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन 19 अप्रैल से मंगोलिया में होगा. बजरंग, रवि और दीपक तीनों चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे. रवि (57 किग्रा) को अमन ने वाकओवर दिया. अमन चार कड़े मुकाबलों के बाद पीठ में खिंचाव के कारण नहीं खेले और दीपक (86 किग्रा) ने विनोद को 6-0 से हराया और यह मैच विनोद को तीसरी चेतावनी दिये जाने के बाद खत्म हुआ.

    बजरंग सत्र की शुरूआत दो रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में खेलकर करना चाहते थे लेकिन बाएं घुटने की समस्या के कारण ऐसा नहीं कर सके. जीत के बाद बजरंग ने कहा, ‘ओलंपिक के बाद यह मेरी पहली बाउट थी. जब आप कई महीनों के बाद मैट पर उतरते हो तो उस तरह का पैनापन आने में समय लगता है. चोट लगने के बाद मैंने खुद अपना रिहैबिलिटेशन किया और मेरे साथ कोई व्यक्तिगत फिजियो नहीं था, वर्ना मैं थोड़ा जल्दी उबर जाता, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं क्योंकि मैं आठ महीने बाद प्रतिस्पर्धी मुकाबले में था.’

    बजरंग के घुटने में चोट जनवरी में सोनीपत में राष्ट्रीय शिविर के दौरान लगी थी. वहीं 74 किग्रा वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली जिसमें यश तुशीर ने भारतीय टीम में जगह बनाई. मंगल (61 किग्रा), नवीन (70 किग्रा), गौरव बालियान (79 किग्रा), सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) ने भी राष्ट्रीय फ्रीस्टाइल टीम में अपने स्थान पक्के किए. कोरोना महामारी के बाद अब खेल की प्रतियोगिताएं धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउमा भारती ने शराबबंदी पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, कहा- ये पहला पत्थर है, आखिरी नहीं
    Next Article डिफेंस सेक्टर के स्वदेशीकरण के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 107 उत्पादों के आयात पर लगाया बैन

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.