Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुणाल कांचन के समक्ष भाजपा नेता भुवन दत्ता समेत दर्जनो ने ली झामुमो की सदस्यता
    Breaking News झारखंड राजनीति

    कुणाल कांचन के समक्ष भाजपा नेता भुवन दत्ता समेत दर्जनो ने ली झामुमो की सदस्यता

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 14, 2022Updated:March 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुणाल कांचन के समक्ष भाजपा नेता भुवन दत्ता समेत दर्जनो ने ली झामुमो की सदस्यता

    सोमवार को नाला विधान सभा में एक बड़ा राजनीतिक फेर-बदल देखने को मिला। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में नाला विधान सभा के युवा नेता कुणाल कांचन की उपस्थिति में भुवन दत्ता सहित दर्जनो ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में अपना भरोसा दिखाते हुए पार्टी की सदस्यता ली।

    इस दौरान कुणाल कांचन ने कहा कि, “यह हमारे लिए एवं पार्टी के लिए खुशी की बात है कि आमजनों सहित भाजपा के सदस्यों को भी अब हमारी नीतियों पर भरोसा होने लगा है एवं भाजपा की झूठ की राजनीति से लोग अब तंग आ रहे हैं।”

    श्री कांचन ने कहा, “मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूँ। साथ ही, यह भी कहना चाहता हूं कि, आप सभी ने जिस हर्षोल्लास एवं ऊर्जा के साथ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की है, उसी ऊर्जा के साथ आप क्षेत्र में जाएं और जनता की सेवा करें। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ हर एक सुयोग्य, जरूरतमंद लाभुक को मिले, इसके लिए मेहनत करें। हमारी सरकार गरीब, वंचित, दलित, पिछड़ों के उत्थान के लिए तत्पर है, आपका हर एक प्रयास हमारे राज्य में विकास को गति को तेजी प्रदान करेगा।”

    *कुणाल कांचन ने कहा- लोगों के मन से भाजपा का भ्रम जाल अब टूटने लगा*

    आम जनता सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भी अब उनकी छल कपट की नीति समझ में आने लगी है। जिससे तंग आकर लोग अब झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की तरफ उम्मीद लिए आ रहे हैं। मुझे भरोसा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारे नेता श्री हेमन्त सोरेन जी की विकासोन्मुख नीतियों एवं दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के आशीर्वाद से हम झारखण्ड में विकास की नई इबारत गढ़ेंगे और आम जनता को हर संभव हर प्रकार की सेवा देने में सफल रहेंगे।”

    उन्होंने कहा, “पिछले दो सालों में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा एवं गठबंधन की सरकार ने राज्य में जिन नीतियों को लागू किया है, वह झारखण्ड एवं झारखण्डियत की एक नई मिशाल पेश करेगा। साथ ही, यह झारखण्ड के विकास को एक सुदृढ और सतत आधार देगा।”

    अंत में उन्होंने कहा, “मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यों का आभार करता हूँ एवं भरोसा दिलाता हूं कि जनता की सेवा में पार्टी एवं सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग दिया जाएगा।”

    मौके पर झामुमो जिला सचिव परेश यादव, झामुमो के वरिष्ठ नेता उत्तम महतो , अनंत यादव , राजेश मंडल , असीम मंडल, कामेश मंडल समेत कई नेता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन पूरी तरह से सजग और सतर्क;अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई :उपायुक्त
    Next Article जिला उपायुक्त SAFF अंडर-18 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.