Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब की जीत से आप के हौसले बुलंद, अब निशाने पर हिमाचल और गुजरात
    Breaking News Headlines

    पंजाब की जीत से आप के हौसले बुलंद, अब निशाने पर हिमाचल और गुजरात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पंजाब में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी रफ्तार बढ़ाने की तैयारी कर रही है. पार्टी की नजरें गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव पर हैं. खास बात है कि गुजरात में पार्टी पहले ही प्रचार मोड में काम कर रही है. साल 2017 विधानसभा चुनाव में पंजाब में दूसरे स्थान पर रही आप ने इस बार 92 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि, सत्तारूढ़ दल कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गया. वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश मुख्य रूप से आप के निशाने पर हैं. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, ‘फिलहाल, हम यह नहीं कर रहे कि हम गुजरात जीतेंगे. लेकिन मोदी का कद बढ़ने के बाद राज्य में कुछ बदला है, जो पाटीदार आंदोलन, उना आंदोलन और 2017 में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के रूप में सामने आया है. लेकिन अब कांग्रेस ने हार मान ली है और आप के लिए मैदान छोड़ दिया है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप ने निकाय चुनाव में सूरत के पटेल बेल्ट में 27 सीटें जीतकर पहले ही कुछ चोट पहुंचाई है… सौराष्ट्र बेल्ट में पार्टी की जड़ें मजबूत हुई हैं.’ गुजरात में आप कांग्रेस की खाली होती जगह को भरने की कोशिश कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने केजरीवाल और पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रधानमंत्री के गृह राज्य पहुंच सकते हैं और आप के अभियान को मजबूत कर सकते हैं. दिल्ली में कांग्रेस का वोटर था, जो आप के पास चला गया. जब-जब कांग्रेस ने अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया है, तो इससे आप को नुकसान हुआ है. ऐसे में आप हिमाचल प्रदेश की ओर देख रही है, जहां गुजरात से पहले मतदान होगा. पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘पंजाब में जीत दूसरे राज्यों में हमारे लिए दरवाजे खोलती है. हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में हम एक शुरुआत देखते हैं क्योंकि पंजाब ने हमारे अभियान को और विश्वसनीय बनाया है. हालांकि, जमीन पर अभी काफी काम होना बाकी है. पहाड़ी राज्य की राजनीतिक जाति और क्षेत्रीय गणित का जटिल मिश्रण है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रचंड जीत के लिए पीएम ने जनता का जताया आभार, बोले- उत्साह और उत्सव का दिन है
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मोटिवेशनल सेशन का आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.