Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा की शानदार वापसी पर सूर्य मंदिर समिति ने मनाया दीपोत्सव, इक्कीस सौ एक दीपक से जगमग हुआ सूर्य मंदिर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश झारखंड राजनीति

    उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा की शानदार वापसी पर सूर्य मंदिर समिति ने मनाया दीपोत्सव, इक्कीस सौ एक दीपक से जगमग हुआ सूर्य मंदिर

    News DeskBy News DeskMarch 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में भाजपा की शानदार वापसी पर सूर्य मंदिर समिति ने मनाया दीपोत्सव, इक्कीस सौ एक दीपक से जगमग हुआ सूर्य मंदिर

    जमशेदपुर। यूपी समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त वापसी पर लौहनगरी जमशेदपुर में हर्ष का माहौल है। गुरुवार को चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर सूर्य मंदिर समिति ने सिदगोड़ा स्थित राम मंदिर परिसर में इक्कीस सौ एक दीपक जलाकर खुशियां मनाई। सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग देशी घी के द्वीप जलाकर जश्न मनाया। पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंदिर परिसर में पहला दीपक जलाया और धीरे धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गयी। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई रंगोली बनाकर दीपक सजाए। इस दौरान शानदार आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों एवं जय श्री राम के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।

    इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि पांच सौ वर्षों के लंबे इंतेजार व संघर्ष के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़े शालीनतापूर्वक सैकड़ों वर्ष पुरानी समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकाला। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भाजपा के संघर्ष और कार्यकर्ताओं के त्याग, बलिदान और तप को प्रभु श्रीराम जी ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।

    इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सीएम रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर जीत की खुशियां मनाई। भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव समेत विभिन्न मंडलाध्यक्ष ने भाजपा की जीत पर रघुवर दास को बधाई दी। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि जिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिली है, वहां की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। साथ ही पार्टी के संघर्षशील एवं समर्पित कार्यकर्ताओं और चमत्कारी व्यक्तित्व के स्वामी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत के लिए हृदय की गहराईयों से बधाई है।
    उत्तर प्रदेश के जनादेश ने नाकारात्मक राजनीति को नकारा है तथा लोकतंत्र, विकास और सुशासन के कार्यों को पुरस्कृत किया है। इन चुनावों में जातिवाद, संप्रदायवाद के खिलाफ राष्ट्रवाद की विजय हुई है।
    चार राज्यों की विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता ने पूरे देश को आंदोलित कर दिया है। यह सोचने को मजबूर किया है कि भाजपा सिर्फ राजनीति के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति करती है। इस जीत ने देश भर में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा प्रदान किया है। यह कोई राजनीतिक विजय नहीं है, बल्कि यह उस विचारधारा के प्रति जनादेश है, जिसके मूल शक्ति में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
    चारों राज्यों में मिली सफलता विजय पर्व का शुभारंभ है। इस विजय पर्व के बाद हमारी पार्टी की विजय यात्रा उन राज्यों में भी होगी, जहां वर्ष 2023 में चुनाव होने जा रहे हैं तथा 2024 के संसदीय चुनाव में भी बड़ा जनादेश प्राप्त कर भाजपा के सिर पर विजय का सेहरा बंधना तय है।

    इस दौरान सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजीव सिंह, गुँजन यादव, संजय सिंह, मांन्तु बनर्जी, विनय शर्मा, अखिलेश चौधरी, राजेश यादव, शशिकांत सिंह, दिनेश कुमार, कल्याणी शरण, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, अमरजीत सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, संतोष ठाकुर, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, प्रेम झा, कुमार अभिषेक, रूबी झा, नारायण पोद्दार, सुरेश शर्मा, अजय सिंह, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, हेमंत सिंह, बबलू गोप, निर्मल गोप, अशोक सामंत, ह्नन्नी परिहार, रंजीत सिंह, बिमला साहू समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमांझागढ़ पुलिस ने छपेमारी कर 60 बोतल अंग्रेजी शराब और 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो दो धंधेबाज को किया गिरफ्तार
    Next Article यूपी समेत चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली मनाकर साझा की खुशियां

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.