Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंबल नदी घूमने गये थे डॉक्टर, नर्स समेत कई मेडिकल स्टाफ, ग्रामीणों ने डाकू समझ बनाया बंधक
    Breaking News Headlines

    चंबल नदी घूमने गये थे डॉक्टर, नर्स समेत कई मेडिकल स्टाफ, ग्रामीणों ने डाकू समझ बनाया बंधक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इटावा. इटावा जिले में चकरनगर इलाके में चंबल नदी के किनारे भ्रमण पर गये डाक्टर और नर्स समेत कई मेडिकल स्टाफ को गांव वालों ने डाकू समझ कर बंधक बना लिया. चकरनगर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि भरथना और मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के करीब आधा दर्जन से अधिक चिकित्साकर्मी घूमने के लिए निकले थे, जिसमें एक महिला नर्स भी शामिल थी. ग्रामीणों ने अराजक तत्व समझकर कुछ चिकित्सा कर्मियों को पकड़ लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर आक्रोशित भीड़ से बचने के लिए नर्स सहित कुछ मेडिकल स्टाफ भाग निकलने में कामयाब हो गए. हालांकि, उन्हें भी सुबह थाने बुला लिया गया था. किसी के द्वारा कोई आपत्ति न करने पर सभी को छोड़ दिया गया.

    दरअसल, चंबल नदी किनारे बालू पर मस्ती कर रहे चिकित्सा कर्मियों को ग्रामीणों ने डाकुओं का गैंग समझकर पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट कर बंधक बना लिया. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम को भी ग्रामीणों ने घेर लिया और दो घंटे तक जद्दोजहद चलती रही. उनके साथ शामिल रही नर्स की रजामंदी के बाद पुलिस ने चिकित्सा कर्मियों को जाने दिया. इसमें एक-दो डाक्टर भी शामिल थे. चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव ढकरा में आधा दर्जन बाइकों पर सवार एक महिला सहित नौ अज्ञात व्यक्तियों के पहुंचने से ग्रामीणों में गैंग के सदस्य होने की शंका व्याप्त हो गई. जब वे देर शाम तक वापस लौट कर नहीं आए तो ग्रामीणों ने बदमाशों का गैंग समझकर करीब आधा दर्जन युवकों को चंबल नदी किनारे खेतों पर घेरकर पकड़ लिया.
    सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को ग्रामीणों ने पकड़े गए आधा दर्जन संदिग्धों को सौंपते हुए लापता युवती सहित अन्य संदिग्धों को सामने करने की मांग की. लापता युवती सहित अन्य युवकों के सामने न आने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार को गांव में ही घेर लिया. पुलिस ने पकड़े गए लोगों को थाने पहुंचाने की लाख कोशिश की लेकिन आक्रोशित ग्रामीण अन्य व्यक्तियों को सामने करने की जिद पर अड़े रहे. कई घंटे चली जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस की एक न मानी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनतीजों से पहले ही पार्टियों ने दिए ‘जीत के लड्डू’ के ऑडर्स, मिठाइयों की दुकानों पर लगी भीड़
    Next Article भारत ने बांग्लादेश के नागरिकों को भी किया रेस्क्यू, पीएम शेख हसीना बोलीं- थैंक्यू मोदी जी

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.