Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला उत्थान के लिए संपूर्ण समाज को संकल्पित होने का दिन है : काले
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    महिला उत्थान के लिए संपूर्ण समाज को संकल्पित होने का दिन है : काले

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला उत्थान के लिए संपूर्ण समाज को संकल्पित होने का दिन है : काले

    अर्पण ने महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प

    तीन अलग अलग जरूरतमंद परिवारों में बेटी की शादी के लिए राशन सामग्री उपलब्ध कराई

    दुनिया के कल्याण के लिए कोई अवसर नहीं है जब तक कि महिला की स्थिति में सुधार नहीं हो। जिस प्रकार पंछी को एक पंख से उड़ना संभव नहीं है ठीक उसी प्रकार पुरुषों की सकारात्मक सहयोग के बिना महिला सशक्तीकरण अधूरी है। आज समाज और देश के उत्थान में महिलाओं का महत्व शब्दों में वर्णित करना आसान नहीं है। आज से पूर्व का इतिहास इनके कठिन मेहनत और काबिलियत के दम पर स्वर्ण अक्षरों में सुशोभित कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की सामाजिक संस्था अर्पण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान का संकल्प लेकर आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रुई से दिया की बाती बनाने वाला मशीन उपलब्ध कराया गया। साथ ही इस मौके पर तीन अलग-अलग जरुरतमंद परिवारों में बेटी की शादी हेतु राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

    इस मौके पर अर्पण के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को अशेष शुभकामनाएं। अर्पण परिवार की अच्छी पहल है आज महिलाएं समाज के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। आइये, आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें। महिलाएं समाज का आधार और परिवार एवं राष्ट्र की प्रेरणा-स्रोत होती हैं। आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे नए भारत का निर्माण करें जिसमें हर महिला और बेटी को समान अवसर सुनिश्चित हो सके। आज संपूर्ण समाज को संकल्पित होने का दिन है कि हम हमेशा महिलाओं का सम्मान करें उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित और सहयोग करते रहें।

    इस अवसर पर मार्गदर्शक के तौर पर संतलाल पाठक, रामकेवल मिश्रा, अखिलेश पांडे, उपेन्द्र कुमार मौजूद थे एवं इस नेक कार्य को सफल बनाने में संस्था के जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, घनश्याम भिरभरिया, विक्रम ठाकुर, दीपक महतो, रितिका श्रीवास्तव, कोमल, संतोष यादव, मनीष चौबे, अभिषेक पांडे, बलबीर मंडल, शेखर मुखी, अमृक सिंह, विकास गुप्ता, प्रशांत कुमार, मनोज हलदर, राजू कुमार, धीरज चौधरी, विक्की तारवे, शुभम लाला, सनोज चंद्र, विवेक कांमत, सरबजीत सिंह टोबी, सूरज चौबे, बिट्टू मुखी, कार्तिक मुखी,नीरज दुबे, सूरज साह, रामा राव, अनूज मिश्रा, विवेक मिश्रा एवं अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर ने गृह उधोग से जुड़ी स्वावलंबी महिलाओं को किया सम्मानित
    Next Article शब -ए – बारात एवं होली के अवसर पर जिला प्रशाशन शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है : डीएम

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.