Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्‍टेशन पर रुकते ही धू-धू कर जल उठी यात्रियों से भरी सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, अफरा-तफरी में कई लोग घायल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    स्‍टेशन पर रुकते ही धू-धू कर जल उठी यात्रियों से भरी सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, अफरा-तफरी में कई लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरठ. उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक बड़ा हादसा टल गया. अहले सुबह सहारनपुर-दिल्‍ली पैसेंजर ट्रेन दौराला रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. उसी वक्‍त अचानक से ट्रेन के 3 डिब्‍बों से आग की लपटें उठने लगीं. धुओं के गुबार से पूरा स्‍टेशन ढक गया. आग की लपटें लगातार बढ़ रही थीं. ट्रेन में आग लगने की खबर से वहां अफरा-तफरी मच गई. रेलवे स्‍टेशन पर भी हड़कंप मच गया. चीख-पुकार के बीच आग की लपटें लगातार बढ़ने लगीं. ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई. ट्रेन के डिब्‍बों से निकलने की हड़बड़ी में कई यात्री घायल हो गए. गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई यात्री नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया.

    जानकारी के अनुसार, दौराला रेलवे स्‍टेशन पर दिल्‍ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में आग लगने की घटना शनिवार सुबह की है. बताया जाता है कि पैसेंजर ट्रेन यात्रियों से भरी थी. ट्रेन जैसे ही दौराला स्‍टेशन पर रुकी, वैसे ही 3 डिब्‍बों से आग की लपटें उठने लगीं. आनन-फानन में यात्री ट्रेन से उतरने लगे. इस दौरान भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई. इसमें कई यात्रियों को चोट आने की भी सूचना है. इसी अफरा-तफरी के बीच फायर ब्रिगेड की टीम को ट्रेन में आग लगने की सूचना दी गई. जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्‍थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया. घायल यात्रियों को एंबुलेंस से स्‍थानीय अस्‍पताल भेजा गया है.
    ट्रेन में आग लगने की सूचना पर पुलिस और रेलवे विभाग के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन से हजारों यात्री रोजाना सफर करते हैं. यह ट्रेन पश्चिम उत्तर प्रदेश को देश की राजधानी से जोड़ने वाली अहम ट्रेन है. रोजाना नौकरी पर जाने वाले हजारों लोग इ ट्रेन से दिल्ली पहुंचते हैं. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रेन के डिब्बों में आग लगी. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग लगने के कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिर्फ पेमेंट ही नहीं, पैसेंजर ट्रेन टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग के काम भी आएगा पेटीएम
    Next Article यूक्रेन में पढ़ाई सस्ती इसलिए जाते हैं भारतीय छात्र

    Related Posts

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    April 29, 2026

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    April 29, 2026

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    सराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट

    मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.