Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट: पिछले 24 घंटों में 6396 केस दर्ज, 201 की मौत
    Breaking News Headlines

    देश में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट: पिछले 24 घंटों में 6396 केस दर्ज, 201 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 396 नए केस सामने आए हैं और 201 लोगों की मौत हो गई. कल 6 हजार 561 मामले और 142 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13 हजार 450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 69 हजार 897 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 14 हजार 589 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 67 हजार 70 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

    महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 467 नये मामले आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज आए संक्रमण के नये मामलों में से 243 मामले ओमिक्रोन स्वरूप के हैं. गौरतलब है कि बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई थी.
    बुलेटिन के अनुसार, महाराष्ट्र में अभी तक कुल 78,67,391 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 1,43,718 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. बुधवार को राज्य में संक्रमण के 544 नये मामले आए थे, लेकिन कोविड से किसी की मौत नहीं हुई थी. राज्य में पिछली बार एक अप्रैल, 2020 को कोविड से किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी.
    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 24 लाख 84 हजार 412 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 29 लाख 13 हजार 60 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,03,69,898) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस के हमले में यूक्रेन के 2 फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत, 400 खिलाड़ियों का पता नहीं
    Next Article राजस्थान में सूडानी महिला के शरीर में छिपाकर रखी गई 862 ग्राम हेरोइन बरामद

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.