Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एक दिवसीय कल्याण सकारात्मक जीवन शैली एवं फिट इंडिया पर युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ
    Breaking News झारखंड

    नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एक दिवसीय कल्याण सकारात्मक जीवन शैली एवं फिट इंडिया पर युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा/कुंडहित: बुधवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में एक दिवसीय कल्याण सकारात्मक जीवन शैली एवं फिट इंडिया पर युवाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुंडहित मुख्यालय के निकट पहाड़गोड़ा स्थित प्रगति कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान युवाओं को कल्याण सकारात्मक जीवन शैली के साथ-साथ फिट इंडिया अभियान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, उमवि सटकी के प्रधानाध्यापक दिवाकर पाल, प्रगति संस्था के सचिव विजय कुमार, एसबीआई के फील्ड मैनेजर राजेश सिंह, योग प्रशिक्षक विश्वनाथ साधु ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सह कार्यक्रम एवं लेखा सहायक उदय कुमार सिंह तथा सत्यमेव जयते फाउंडेशन के सचिव राजेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डीएफसी फुटबॉल टीम के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने युवाओं को सकारात्मक जीवन शैली के साथ-साथ फिट रहने के तौर तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा अपने अनुभव साझा किए। अतिथियों ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य निर्धारित कर एक उन्नत जीवनशैली अपनाने की अपील की। ताकि युवाओं के माध्यम से क्षेत्र प्रदेश के साथ साथ देश का विकास हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक उदय कुमार सिंह ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर युवाओं से उनका लाभ उठाने की अपील की। मौके पर उक्त लोगों के अलावे नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेवक साबिनी मुर्मू हृदय दास प्रदीप दास वैद्यनाथ दास मालती मुर्मू राजकुमार मित्रा, बुल्टी चौधरी, चंदन माजी, प्रहलाद गोराई, रविलाल हांसदा, धीरेंद्र मरांडी, अरविंद सोरेन सहित प्रखंड के विभिन्न गांव से आए काफी संख्या में युवाजन उपस्थित थे।
    फोटो : कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री चंपई ने कहा नाव दुर्घटना से काफी मर्माहत हूं, सरकार पीड़ित परिवार के साथ है
    Next Article प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  राजेश ठाकुर ने प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिया :राकेश तिवारी

    Related Posts

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    November 12, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 12, 2026

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे ने ली जिम्मेदारी

    मूडीज ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, अब 7% रहने की उम्मीद

    यूपी चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन, ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम से उतरेंगे मैदान में

    बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र; दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.