
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार विधानसभा में तारांकित प्रश्न संख्या – 1469 के द्वारा जितवारपुर शिवनंदन चौक से हकीमाबाद सिक्कर ढ़ाला तथा तारांकित प्रश्न संख्या – 1471 के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समस्तीपुर से महदैया चौक लगुनिया सूर्यकंठ होते हुए सातनपुर की ओर जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कराने की मांग सरकार से की l उन्होंने कहा कि उक्त दोनों सड़के यातायात की दृष्टि से काफी जनपयोगी है l बरसात के दिनों में जलजमाव के कारण सड़क जर्जर हो चुकी है l जिसकी वजह से आम लोगो को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है l विधायक ने उक्त सड़को का चौड़ीकरण कराते हुए पुननिर्माण कार्य कराने की मांग की l विधायक के प्रश्नों का उत्तर देते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज ने कहा कि दोनों सड़को का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है l जो स्वीकृति की प्रक्रिया में है l तदनुसार निधि की उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा सकेगी l
