Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध क्लीनिक में गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
    Uncategorized

    अवैध क्लीनिक में गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रामीणों ने कहा सरकारी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को उल्टा -सीधा बता कर आशा कार्यकर्ताओं चंद रुपयों के खातिर प्राइवेट क्लिनिको में कराती है भर्ती

    आलोक वर्मा की रिपोर्ट

    नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड स्थित अवैध आकाश क्लीनिक में मंगलवार की देर रात मुरहेना गांव की गर्भवती महिला टिंकल चौधरी की 22 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी ने एक शिशु को जन्म देने के बाद उसकी मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने क्लीनिक में काफी हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद बुधवार की सुबह होते ही डॉ. अजीत कुमार एवं क्लीनिक में रहे नर्स व अन्य कर्मी अंदर रखे लाश को बाहर बरामदे में रखकर फरार हो गए. हंगामा कर रहे परिजनों में मृतिका के देवर नवलेश चौधरी ने बताया कि भाभी का डिलीवरी था, जिसे मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां इलाज चल रहा था ,उसी वक्त भाभी को कोई प्रॉब्लम हुई. जिसके बाद वहां की कुछ नर्से एवं हमारे इलाके की आशा कार्यकर्ता प्रमिला देवी ने क्लीनिक से सांठगांठ रहने के कारण उन्होंने हम लोगों को बताया कि यहां ठीक नहीं रहेगा चलिए क्लीनिक में ले चलते हैं. प्राइवेट में वहां आपको ठीक रहेगा. जब हम लोग अकाश क्लीनिक ले गए तो वहां पर रहे डॉक्टर व नर्स ने हम लोगों से कहा कि 1लाख रुपये जमा करने होंगे, उसके बाद हम लोग यहां भर्ती लेंगे. हम लोगों ने किसी तरह पैसा व्यवस्था कर भाभी को भर्ती करवाया. जिसके बाद क्लीनिक में बड़ा ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का जन्म हुआ. बच्चे की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण डॉक्टर ने कहा कि इसे नवादा में भर्ती कराना पड़ेगा, तो हम लोगों ने जल्दबाजी में बच्चे को नवादा के डॉक्टर सुनील कुमार के क्लीनिक में भर्ती करवा दिया. जहां अभी बच्चा ठीक बताता जा रहा है . डॉक्टर की लापरवाही से मेरी भाभी खुशबू देवी की स्थिति काफी नाजुक हो गई और उनकी मौत हो गई. हंगामा कर रहे परिजनों ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में भारती मरीजों को उल्टा सीधा समझा कर प्राइवेट क्लीनिक को में भेजने का गोरखधंधा जोर शोर से चल रहा है. जिस पर किसी प्रशासन एवं पदाधिकारी को भनक नहीं लग रही है. जिससे कि आशा कार्यकर्ताओं एवं नर्सों पर कार्रवाई की जा सके सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी एसआई सतीश कुमार, कमलेश कुमार, सोमारी नट ने क्लीनिक की छानबीन की छानबीन में मोबाइल एवं सही रजिस्टर वगैरा जप्त किया गया. मृतका के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेजा गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूक्रेन में रूसी सेना के साथ जंग नहीं करेगा अमेरिका, रूस के लिए US का एयरस्पेस बंद: जो बाइडन
    Next Article शिव जागरण में कलाकारों ने भक्ति की गंगा बहाया

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    July 13, 2026

    UCIL जादूगोड़ा अस्पताल में स्वास्थ्य संकट: दवा नहीं, डॉक्टर नहीं, व्यवस्था चरमराई – BJP के दबाव में प्रबंधन ने माने 9 वादे

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.