

संतोष पाठक की रिपोर्ट
कुचायकोट : उत्पाद विभाग की टीम द्वारा बलथरी चेक पोस्ट पर लगातार की जा रही वाहन जांच के दौरान दिल्ली से मधुबनी के फूल परास जा रही एक बस को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर में 8 कार्टून विदेशी शराब छुपाकर ले जाया जा रहा था जिसके बाद उत्पाद पुलिस ने बस के चालक और उसके मालिक को जो बस में ही सवार था इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शराब तथा बस को भी जप्त कर लिया है और आरोपियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
