
राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज : जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) की अध्यक्षता में सभी विभागों के महत्यपूर्ण पत्रों एमजेसी/सिडब्लूजेसी की समीक्षातंक बैठक की गई।
बैठक में महोदय द्वारा विभिन्न कार्यालयों के भवन निर्माण हेतु भूमि प्रस्ताव,अनुसूचित जाति/जनजाति छात्रावास की भूमि सहित अन्य सभी लंबित भूमि प्रस्तावो को अगली साप्ताहिक बैठक से पूर्व दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को अपने स्तर से अनुश्रवण कर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया।
जिसमें पंचायत सरकार भवन के लंबित चार मामलों को निष्पादित करने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया।
और जमाबन्दी रद्दीकरण की सूची,शिक्षकों के प्रभार हस्तांतरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया गया कि इस माह 54 अतिक्रमण के मामले निष्पादित कर लिए जाएंगे।
ज़िला पदाधिकारी के द्वारा हथुआ अनुमंडल पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सबेया हवाई अड्डा को डुगडुगी पिटवा कर अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही करें।
