
राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज : जिला पदाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी (भा0प्रा0से0) की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी जिसमें बताया गया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के फलस्वरूप यूक्रेन में उत्पन्न वर्तमान संकट के कारण वहाँ के अलग अलग हिस्सों में फँसे हुए गोपालगंज के छात्रों/निवासियों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कराने के लिए ज़िला प्रशासन हर समय तत्पर एवं प्रयासरत है।
किसी भी समस्या की जानकारी हेतु ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िला आपातकालीन संचालन केंद्र में नियंत्रण कक्ष 24×7 पैटर्न पर कार्यरत है। इस दूरभाष संख्या पर सम्पर्क कर सकते हैं। 06156-225509, 227510, 227507, 227508 है।
