
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर अंचल क्षेत्र के विभिन्न जमीनी विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा को लेकर शनिवार को वीरपुर थाना परिसर स्थित प्रतीक्षालय भवन में पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनता दरवार का आयोजन किया गया जिसमें एक नए आवेदन के साथ पुर्व से लंबित पांच मामले सहित कुल छह मामलों की सुनवाई की गई।जिसकी जानकारी देते हुए राजस्व कर्मचारी चंद्रदेव चौधरी ने बताया कि कुल छह मामलों की सुनवाई की गई जिसमें एक भी मामले का समझौता नहीं हो सका।मौके पर थाना के अवर निरीक्षक बसंत कुमार के साथ कई फरियादी मौजूद थे।
