Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका ने पुतिन पर लगाया बैन, विदेश मंत्री लावरोव सहित कई नेताओं और अधिकारियों पर भी प्रतिबंध
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका ने पुतिन पर लगाया बैन, विदेश मंत्री लावरोव सहित कई नेताओं और अधिकारियों पर भी प्रतिबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका ने यूक्रेन पर हमले के लिए जिम्मेदार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस की सुरक्षा परिषद के 3 सदस्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, और प्रथम उप रक्षा मंत्री और रूस की सेना के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव पर अमेरिकी ट्रेजरी विभान ने आर्थिक प्रतिबंधों को लगाया है. यूएस के ट्रेजरी विभाग ने पहले ही रूस की सुरक्षा परिषद के 11 सदस्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया है. अमेरिका का कहना है कि वह यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए रूस पर गंभीर आर्थिक प्रतिबंधों को लगाना जारी रखेगा. इसके लिए हर स्तर पर अपने भागीदारों और सहयोगियों के साथ लगातार कूटनीतिक उपायों का उपयोग अमेरिका करेगा. जिसका रूस पर गहरा असर महसूस हो.

    अमेरिकी सरकार पर पश्चिमी देशों से इस बात के लिए लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह यूक्रेन पर हमले को रोकने के लिए मास्को पर दबाव बढ़ाए. किसी देश के राष्ट्रपति पर अमेरिका का आर्थिक प्रतिबंध लगाना दुर्लभ जरूर है, लेकिन अभूतपूर्व नहीं है. ट्रेजरी विभाग ने एक बयान में प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव एक लोकतांत्रिक संप्रभु देश यूक्रेन पर अकारण और गैर-कानूनी हमले के लिए सीधे जिम्मेदार हैं. अब पुतिन अमेरिका के प्रतिबंध वाली एक ऐसी छोटी सूची में डाल दिए गए हैं, जिसमें उत्तर कोरिया, सीरिया और बेलारूस के नेता शामिल थे. पुतिन के खिलाफ आने वाले समय में अमेरिका और कड़े कदम भी उठा सकता है.
    अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि इस सप्ताह लगाए गए अन्य प्रतिबंधों से रूसी बैंकों और अमीरों लोगों को निशाना बनाया गया था. इससे रूस की महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों तक पहुंच खत्म हो जाएगी और पूंजी जुटाने की उसकी क्षमता पर रोक लगेगी. इससे पहले शुक्रवार को यूरोपीय संघ के देशों और ब्रिटेन ने पुतिन और लावरोव की किसी भी यूरोपीय संपत्ति को जब्त करने पर रजामंदी जाहिर थी. अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने कहा कि वह रूस के प्रत्यक्ष निवेश कोष पर भी प्रतिबंध लगाएगा. रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष के खिलाफ कार्रवाई आने वाले दिनों में होगी. इसी सप्ताह अमेरिका ने रूस और जर्मनी को जोड़ने वाली 11 अरब डॉलर की नॉर्ड स्ट्रीम 2 अंडरसी गैस पाइपलाइन को बनाने वाली कंपनी पर प्रतिबंध लगाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट, पिछले 24 घंटों में 11 हजार 499 केस दर्ज, 255 की मौत
    Next Article रूस के खिलाफ लड़ाई में अब यूक्रेनी सांसद किरा रुडिक ने उठाये हथियार

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.