Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 611 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और 38.5 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा
    Headlines

    611 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और 38.5 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली सीजीएसटी आयुक्तालय के अधिकारियों ने करीब 611 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और 38.5 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा किया है। दरअसल, अधिकारियों को कुछ फर्जी फर्मों के संबंध में एक विशिष्ट खुफिया जानकारी प्राप्त हुई थी, जो पूरी तरह से नकली चालान के माध्यम से अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करने के उद्देश्य से बनाई गई थी।
    दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पंजीकृत 54 फर्जी फर्मों को चलाने वाले एक कार्टेल का पता लगने पर, दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर तलाशी और निरीक्षण किया गया, जो नकली चालान और सर्कुलर ट्रेडिंग में लिप्त थे। तलाशी के दौरान विभिन्न फर्मों की रबर स्टैंप और लेटर हेड, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि जैसे आपत्तिजनक दस्तावेज परिसर से जब्त कर लिए गए हैं। अब तक इन लेन-देन की प्रारंभिक जांच में करीब 611 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और 38.5 करोड़ रुपए से अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ है। कार्टेल के सदस्यों ने अपने इकबालिया बयानों में इन फर्जी फर्मों के प्रबंधन में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इन फर्जी फर्मों को चलाने वाले लोगों ने सरकार को धोखा देने की साजिश रची और सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 132 (1) (बी) और 132 (1) (सी) के तहत निर्दिष्ट अपराध किए, जो संज्ञेय और गैर-जमानती हैं। गिरोह के तीन प्रमुख व्यक्ति इन फर्जी फर्मों के मास्टरमाइंड अंकित गुप्ता, और उनके दो सहयोगी रबीन्द्र सिंह और राजेंद्र सिंह को कल 23 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ का अमेरिका की आठवीं सबसे पुरानी रटगर्स बिजनेस स्कूल के साथ हुआ एमओयू
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.