
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय।
बेगूसराय जिला पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार को अपराध नियंत्रण को लेकर बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर खैयपुल के पास एसआइ नेहा कुमारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिससे उक्त सड़क के दोनों तरफ से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।वाहन जांच अभियान के क्रम में उन्होंने वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों,हेलमेट तथा डिक्की आदि की जांच की।इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान सभी दर्जनों वाहनों की जांच एवं डिक्की की तलाशी ली गई।इस दौरान एसआइ ने वाहन चालकों को कड़ी हिदायत देते हुए वाहनों के आवश्यक कागजात लेकर चलने की अपील की।
