Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 405 केस दर्ज, 235 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 405 केस दर्ज, 235 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब दिन पर दिन घटते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 405 नए केस सामने आए हैं और 673 लोगों की मौत हो गई. कल 19 हजार 968 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 37 हजार 901 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 81 हजार 75 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 12 हजार 344 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 21 लाख 58 हजार 10 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

    दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 360 नए मामले आए और चार मरीजों ने दम तोड़ दिया. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में 28 दिसंबर 2021 के बाद पहली बार संक्रमण दर घटकर एक फीसदी के नीचे आ गयी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जो 360 नये मामले हैं, उनमें से 86 पिछले हफ्तों के हैं और रविवार को आईसीएमआर पोर्टल पर जोड़े गये. विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 706 रोगी संक्रमणमुक्त हुए.

    स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18,56,5117 हो गई है, जबकि 26,105 लोगों की जान जा चुकी है. रविवार को 570 नये मामले सामने आये थे, चार लोगों की जान गई थी और संक्रमण दर 1.04 प्रतिशत थी. दिल्ली में 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 28,867 मामले आए थे.

    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 175 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 35 लाख 50 हजार 868 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 175 करोड़ 83 लाख 27 हजार 441 डोज़ दी जा चुकी हैं. मंत्रालय के मुताबिक, 1.91 करोड़ (1,91,61,419) से अधिक एहतियाती खुराक स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों को दी जा चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को अलग देश के तौर पर दी मान्यता, राष्ट्रपति पुतिन ने किया ऐलान
    Next Article एमपी: ग्वालियर में 3 ATM मशीन तोड़कर चोरों ने उड़ाए 43.68 लाख रुपए, गैस कटर से काट दी कैश ट्रे

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.