Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्तिथ पलाश मार्ट जागरूकता-सह-बिक्री केंद्र का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्तिथ पलाश मार्ट जागरूकता-सह-बिक्री केंद्र का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्तिथ पलाश मार्ट जागरूकता-सह-बिक्री केंद्र का किया निरीक्षण

    सप्ताह के सोमवार, मंगलवार व बुधवार को पलाश मार्ट का लगाया जाएगा स्टाल:- उपायुक्त

    पलाश मार्ट जागरूकता-सह-बिक्री केंद्र में स्वास्थ्यवर्धक व ऑर्गेनिक सामानों का लगाया जा रहा हैं स्टाल:- उपायुक्त

    स्वयं सहायता समूह की दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पलाश मार्ट के सामानों का करें उपयोग

    आज दिनांक 21.02.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय परिसर में लगाए गए पलास मार्ट जागरुकता-सह-बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पलास मार्ट जागरुकता-सह-बिक्री केंद्र पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरक्षण कर पलाश ब्रांड के सामानों व जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा ऑर्गेनिक तरीके से सब्जियों एवं फलों के उत्पादन के तरीके और होने वाली समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही उन्होंने दीदियों द्वारा निर्मित सामानों व सब्जियों की खरीदारी करते हुए उनका आभार प्रकट किया। आगे उपायुक्त ने दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पलाश ब्रांड के सामानों की मांग झारखंड के अलावा कई राज्यों में हैं।

    इसके अलावे पलास मार्ट जागरुकता-सह-बिक्री केंद्र के निरीक्षण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने कहा की पलाश ब्रांड के तहत जे०एस०एल०पी०एस० की सखी दीदियों द्वारा बनाए जाने वाले लोकल सामानों (साबुन, सैनिटाइजर, लेमन ग्रास ऑयल, खिलौना आदि) व जैविक खाद के माध्यम से उगाए जाने वाली सब्जियां गुणवत्तापूर्ण व स्वास्थ्यवर्धक हैं। आगे उन्होंने कहा कि देवघर जिलांतर्गत विभिन्न विभागों एवं जेल आदि में जरूरत की सामग्रियों को जल्द ही पलाश मार्ट के तहत उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि दीदियों को एक बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि पलाश एक ब्रांड का नाम है, जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों का ब्रांडिंग करते हुए उन्हें सुगम एव सहजतापूर्वक राज्य स्तर से देश के अन्य राज्यों में भी उपलब्ध कराया जाता हैं। साथ ही स्वयं सहायता समूह के सखी मंडलो द्वारा जो उत्पादों का निर्माण किया जाता है सभी को रांची भेजा जाता है जहाँ उपरोक्त उत्पाद के गुणवत्ता का जांच किया जाता है। गुणवत्ता जांच के उपरांत पलास नाम से ब्रांडिंग किया जाएगा साथ ही सभी का आउटलेट एव ई-मार्केटिंग के माध्यम से बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान में एसएचजी प्रोडक्टस फिलहाल गांवों के बाजारों में ही नजर आते हैं। ऐसे में पलाश के जरिये शहरों और राज्य से बाहर तक बाजार की व्यवस्था करने की है, ताकि सखी मंडलों के जरिये तैयार होनेवाले प्रोडक्टस को बढ़िया बाजार मिलने से ग्रामीण कस्बे में रहनेवाली दीदीयों के आत्मनिर्भर बनने की गुंजाइश बढ़ेगी। आगे उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा-से-ज्यादा पलाश मार्ट ब्राण्ड के सामानों का प्रयोग करे, ताकि लोगो को स्वास्थ्यवर्धक व गुणवत्तापूर्ण सामानों मिल सके साथ ही जे०एस०एल०पी०एस० के सखी समूहों को अर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित अवश्य करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत ने जरूरतमंद लोगों को कराया भोजन
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक, पल्स पोलियो अभियान एवं कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.