

संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा में बेगूसराय वीरपुर संजात पथ पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के फुलकारी वार्ड संख्या 14 के लगभग 70 वर्षीय मो इनूश, वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के निधी भारती, शिवानी कुमारी, सुरेश राय के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मो इनूश को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बेगूसराय से परीक्षा दिलावा कर वीरपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने मो इनूश को जबरर्दस्त ठोकर मार दी जिससे वे मौके पर ही बेहोश गए। उक्त लोगों ने यह भी बताया कि बाइक पर बैठे दो मैट्रीक की छात्रा बाइक पर से रोड पर फेंका गई जिससे बाइक सवार दोनों छात्रा समेत चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
