
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अन्तर्ग बाल विकास परियोजना कार्यालय के प्रांगण में आंगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में सेविका सहायिका ने धरना दिया इसमें धरना देने वाली सेविका सहायिका की मुख्य मांगे
सेविका को ग्रेड सी और सहायिका को ग्रेड डी में समायोजित करने ,जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता तब तक सेविका को 24000 रु0 एवं सहायिका को 18,000रु0 प्रतिमाह मानदेय देने ,54 दिन हड़ताल उपरांत 16 मई 2017 को हुए समझौते के आलोक में शेष लंबित मांगों को लागू करने , 20000 रु0 राशि सभी सेविका को उत्तम क्वालिटी के एंड्राइड मोबाइल हेतु उपलब्ध कराने एवं रिचार्ज एक निश्चित राशि को अग्रिम भुगतान करने गोवा तेलंगाना राज्यों की भांति बिहार सरकार द्वारा 7000 सेविका एवं 4500 सहायिका को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने सेवानिवृत्ति के पश्चात दस हजार प्रतिमाह पेंशन या 10लाख एक मुश्त की आर्थिक सहायता और जीवन बीमा का लाभ सुनिश्चित करने समेत 20सूत्री मांगे है सेविका संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष अमला देवी ने बताई की यदि सरकार उक्त मांगे स्वीकार नही करते है तो 8मार्च को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा 25मार्च को विधानसभा के समक्ष धरना प्रदर्शन 26से29तक विधानसभा गेट के समक्ष धरना प्रर्दशन,तथा 28से29 मार्च को केंद्र बन्द कर राष्टव्यापी हड़ताल की जायेगी
