Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
    Breaking News Headlines

    शोपियां इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई. शोपियां के जैनापोरा इलाके में पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम ने इस मुठभेड़ को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जैनापोरा इलाके के चेरमार्ग में पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई. इस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे मिली जानकारी के आधार पर यह तलाशी अभियान शुरू किया था.

    केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. दहशतगर्दों ने बीते दिन श्रीनगर के ख्वाजा बाजार नौहट्टा में ग्रेनेड से हमला किया था. इस ग्रेनेड हमले में दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थीं. एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने दोपहर में ख्वाजा बाजार इलाके में ग्रेनेड फेंका था. हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं मिली. लेकिन घटना में दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं.

    जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में आई गिरावट

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी गिरावट देखी गई है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने हाल ही में संसद को बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2018 में 417, 2019 में 255, 2020 में 244 और 2021 (30 नवंबर तक) में 203 आतंकवादी घटनाएं हुईं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद 96 आम नागरिकों की हत्याएं हुईं. जबकि सुरक्षा बलों ने इस दौरान 366 आतंकवादियों को मार गिराया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को फरलो दिए जाने पर हरियाणा सरकार को नोटिस
    Next Article पीएम मोदी ने किया सौ किसान ड्रोन का उद्घाटन, बोले- आधुनिक कृषि व्यवस्था में नया अध्याय

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.