Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूपेश हत्याकांड को लेकर भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड राजनीति

    रूपेश हत्याकांड को लेकर भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रूपेश हत्याकांड को लेकर भाजयुमो ने निकाला कैंडल मार्च

    जमशेदपुर : रूपेश पांडे हत्याकांड को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिले के कई स्थानों पर शनिवार को भी प्रदर्शन और सरकार का विरोध जारी रहा। शनिवार संध्या भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आक्रोश कैंडल मार्च भाजपा जिला कार्यालय से निकाला गया। शांतिपूर्ण तरीके से शहर का परिभ्रमण करने के बाद साकची मुख्य गोलचक्कर होते हुए पुनः जिला कार्यालय में समापन हुआ। इस दौरान हाथों में मोमबत्ती थामे सैकड़ों युवाओं ने रूपेश हत्याकांड में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। पूरे मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने की मांग की गयी। मार्च में शामिल युवाओं ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया ।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रूपेश पांडेय के परिवार के साथ है तथा रूपेश को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ संघर्ष करेगी।
    उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए रुपेश की हत्या को एक साजिश करार दिया। उन्होंने कहा की रूपेश पांडे की मॉब लिंचिंग साजिश रच कर की गई।
    उन्होंने कहा की रूपेश को न्याय दिलाए बिना भाजपा का कोई कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा।

    भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा की हेमंत सरकार ये समझ ले कि राज्य का हिंदू समुदाय कमजोर नहीं है। हम किसी कीमत पर डरने वाले नहीं हैं।
    उन्होंने कहा जब से राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मन बढ़ा है। राष्ट्र विरोधी शक्ति का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा की प्रशाशन रूपेश के हत्यारों को गिरफ्तार करे अन्यथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलनरत होंगे।

    मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, प्रदीप मुखर्जी, सुमित श्रीवास्तव, शशि यादव, प्रकाश दुबे, गणेश सरदार, सन्नी संघी, अमित सिंह, सुमित कुमार, सौरव कुमार, रितेश सिंह, शशांक शेखर, अभिषेक डे, आशीष साहू, विकास सिंह, मुकेश सिंह, अरविंद सिंह, लोकनाथ त्रिपाठी, सुशील पांडे, राहुल कुमार, कंचन दत्ता, नवजोत सिंह सोहल, अनुराग मिश्रा, उमेश शाव, इकबाल सिंह, राहुल तिवारी, द्विपल विश्वास, समल किशोर, विकास सिंह, अंसुल कुमार आदि लोग शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article नाला:दुमदुमी शरीफ में बाबा कुद्दुस शाह रहमतुल्लाह अलैही का मनाया गया उर्स मुबारक

    Related Posts

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.