Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड का दौरा हुआ स्थगित
    Breaking News Headlines

    ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड का दौरा हुआ स्थगित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिडनी. ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करना था. हालांकि इब इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि न्यूजीलैंड टीम के पास खिलाड़ियों के आइसोलेशन के लिए जगह नहीं थी. ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया का यह दौरा मार्च में शुरू होना था.

    ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे को इस उम्मीद के साथ शेड्यूल किया गया था कि तबतक न्यूजीलैंड की सरकार ऑस्ट्रेलिया से आने वाले लोगों के लिए एमआईक्यू नियमों में ढील देगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. ऑस्ट्रेलिया को इस दौरे के साथ-साथ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा भी करना था.

    न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ डेविड व्हाइट का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे को रद्द करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि देश में एंट्री के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘जब हमने इस दौरे को तय किया था तब हमें उम्मीद थी कि सीरीज के समय तक नियमों में बदलाव आ जाएगा. हालांकि ऑमिक्रॉन के कारण सबकुछ बदल गया और अब हमारे लिए इस सीरीज का आयोजन करना नामुमकिन है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हम जानते हैं कि बाकी चीजों के लिए नियम एक जैसे हैं.’

    भारतीय महिला टीम है न्यूजीलैंड के दौरे पर

    हालांकि इसके अलावा न्यूजीलैंड के बाकी शेड्यूल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. न्यूजीलैंड फिलहाल भारतीय महिला टीम की मेजबानी कर रहा है. दोनों टीमों के बीच एक टी20 मुकाबले के अलावा पांच वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है. जिसके बाद वह महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी करेगी. वहीं पुरुष टीम साउथ अफ्रीका और नैदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज खेलेगी.

    इससे पहले न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 24 जनवरी से 9 फरवरी के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाना था, जहां तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाना था. न्यूजीलैंड क्वारंटाइन रिक्वायरमेंट और बॉर्डर कंट्रोल के कारण बी इस दौरे को भी स्थगित किया गया था. यह चौथा मौका है जब दोनों के बीच सीमित ओवर सीरीज स्थगित हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू प्रसाद ने चुनाव लड़ने का किया एलान, कहा जीत कर लोकसभा पहुंचेंगे
    Next Article नहीं निकला यूक्रेन संकट का हल, रूस ने खारिज किया फ्रांस का दावा

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.