संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र से सटे भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकीया पंचायत के वार्ड संख्या नौ में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया।जिसकी जानकारी देते हुए पंचायत के उपमुखिया सह वार्ड सदस्य रामज्ञान महतों ने बताया कि वार्ड क्रियान्वयन समिति को लेकर वार्ड सभा की गई जिसमें सर्वसम्मति से मनीषा कुमारी को वार्ड सचिव के पद पर चुना गया है।सदस्य के रूप में सीता देवी,जीविका से रानी कुमारी, पुरुष सदस्य के रूप में संजीत पंडित,सुखदेव महतों महिला सदस्य के रूप में ललिता देवी को चुना गया है।मौके पर पंचायत सेवक रजिंद्र शर्मा,मुखिया रजनीश कुमार सिंह,विक्रांत कुमार, मुकेश कुमार,दिलीप कुमार, रामचंद्र महतों समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


