मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह,
प्रखंड क्षेत्र के सभी आठों पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को विधानपरिषद चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने रविवार को सम्मानित किया।इस अवसर पर महागठबंधन प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने कहा कि पंचायत के जनप्रतिनिधियों को थाना और प्रखंड में नजरअंदाज किया जाता है उन्हें सम्मान नहीं दिया जाता है।उन्होंने कहा कि मैं आपकी लङाई सदन से सङक तक लङूंगा।कहा कि पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों का मानदेय व भत्ता बढाने के लिये सदन में आवाज उठाउंगा।समारोह को चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतों, साहेबपुरकमाल विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव,राजद प्रदेश महासचिव प्रो अशोक यादव,राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव,युवा जिलाध्यक्ष फैजू रहमान,साहेबपुरकमाल प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर सिंह चंद्रवंशी, मंसूरचक राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक,मुखिया राजीव पासवान,यासमीन खातुन, नासरीन खातुन, डा दिनेश कुमार राय,पूर्व मुखिया मो अमीनउद्दीन आदि जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।