संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
वीरपुर थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने अपने निजी कोष से थाना क्षेत्र में कार्यरत पच्चीस ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र को लाठी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस को हरसंभव मदद किया है।वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भी इन्होंने लोगों के बीच जाकर जागरूकता फैलाने का काम किया है।थाना क्षेत्र में शांति और अमन चैन बनाने में इनकी अहम भूमिका रहती है।शराबबंदी कानून को सफल बनाने में भी ये सभी लोग दिन-रात हमलोगों को मदद कर रहे हैं।इस अवसर पर ग्राम रक्षा दल के प्रखंड अध्य्क्ष राजीव कुमार ने कहा कि गत 9 वर्षों से ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने यहां के पुलिस पदाधिकारी को मदद किया है।उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष श्री कुमार के द्वारा जो आज सम्मान दिया गया है।जिससे हमलोगों काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि गत 28 दिसंबर को पटना के गर्दनीबाग में अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया था और राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के आवास का घेराव किया था।जिसपर वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आपकी मांग पर विचार कर रहे हैं।इससे हमलोगों को राज्य सरकार के तरफ से भी आस जगी है।कार्यक्रम में अजीत कुमार सिंह,रामविनय राय, रामजीवन झा,अमीत कुमार, धीरज कुमार,राजू पासवान, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत में पुलिस मित्रों के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार को चादर और गणेश जी का प्रतिमा देकर सम्मानित किया।

