संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर ,बेगूसराय: वीरपुर प्रखंड के जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 15 के शिल्पी कुमारी ने मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायत से 16 कार्य जिसमें नौला पंचायत से चार योजना जिसमें तीन पीसीसी सड़क एक विद्यालय के चहारदीवारी निर्माण, डीह और भवानंदपुर पंचायत से एक एक पीसीसी सड़क एवं वीरपुर पुर्वी पंचायत से एक योजना जिसमें ईट सोलिंग का कार्य, वीरपुर पश्चिम पंचायत से चार योजना जिसमें पीसीसी सड़क का दो एक ईट सोलिंग तथा एक योजना पोखर सौंदर्यीकरण का कार्य शामिल है।वहीं गेंहरपुर व पर्रा पंचायत से एक एक योजना जो पीसीसी सड़क से संबंधित है तथा जगदर पंचायत से तीन योजना जिसमें एक पुलिया का निर्माण कार्य, एक पीसीसी व एक ईट सोलिंग का कार्य समेत 16 कार्य योजनाओं का लिस्ट बनाकर तैयार किया है जिसे उनके प्रति निधि जिलापरिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान को सौंपा है।जिसकी जानकारी देते हुए जिलापरिषद प्रतिनिधि रौशन चौरसिया ने बताया कि अध्यक्ष महोदय के द्वारा सकारात्मक भरोसा मिली है उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी योजनाओं को स्वीकृति मिल जाएंगी जिसके बाद सभी योजनाओं पर काम शुरू कर दी जाएगी।

