संतोष चौरसिया की रिपोर्ट
वीरपुर बेगूसराय
साइबर ठग ने वीरपुर थाना क्षेत्र के डीहपर निवासी अमित कुमार शर्मा के बैंक खाते से 34 हजार 871 रुपए उड़ा लिए। यह ठगी मोबाइल के माध्यम से की गई। दरअसल अमित को किसी ने फोन किया और उन्हें बैंक में नया खाता ऑनलाइन तरीके से खोलने की जानकारी दी गई। इसी दौरान उसने रिमोट नाम का ऐप डाउनलोड करने को कहा। जब अमित ने ऐप डाउनलोड किया और उस व्यक्ति के द्वारा बताए गए प्रक्रिया को ज्यों ही पूर्ण की। उनके एसबीआई अकाउंट से 25 हजार रुपए निकल गए। अमित कुछ समझ पाते इससे पहले उनके खाते से फिर 9871 रुपए और निकल गए। तुरंत बाद उस ठग का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। उसके बाद उन्होंने वीरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। साइबर क्राइम विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

